{"_id":"614795368ebc3edadc059ad2","slug":"felicitation-ceremony-shahjahanpur-news-bly460193848","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज के पंचायत जनप्रतिनिधियों का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज के पंचायत जनप्रतिनिधियों का किया गया सम्मान
विज्ञापन
जलालाबाद में जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते ब्रह्मचेतना परिषद के पदाधिकारी।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद में ब्रह्मचेतना परिषद की ओर से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर चुनाव जीतने वाले समाज से जुड़े लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्लू हैवेन्स गार्डेन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौशल मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को खुद को कमजोर न समझे। हम लोगों ने न केवल समाज को दिशा दी, बल्कि हमारे समाज के झुकाव से सरकारें बनती और बिगड़ती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी हमसे सीख ले इसलिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। परिषद के जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से संस्कारित और सर्व समाज को साथ लेकर चले हैं।
अब समय आ गया है कि हम लोग अपने समाज के लिए भी कुछ करे अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। समाजसेवी विनय शर्मा ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश के अनुरूप हम सभी को ढलने की जरूरत है। पूर्व चेयरमैन संजय पाठक ने कहा कि समाज के युवाओं को संस्कारित तथा एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विष्णुदत्त द्विवेदी ने की तथा संचालन मुकेश दीक्षित ने किया। पूर्व में मुख्य अतिथि तथा जिलाध्यक्ष ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवनिर्वाचित प्रधान व बीडीसी पदों पर समाज के विजयी हुए जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। विनोद चंद्र शर्मा, सर्वेश पाठक, श्यामू शुक्ला, मनोज अग्निहोत्री, कृष्ण कांत दीक्षित, राजू शुक्ला, ऋषिकांत पांडेय, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।