फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   feaver death

खुटार में महिला की बुखार से मौत

Sun, 14 Nov 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
feaver death
खुटार निवासी नीलम यादव का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
खुटार। बुखार से पीड़ित चल रही महिला की शनिवार को जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। महिला कुछ दिन से बुखार से पीड़ित थीं और उनका निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा था। खुटार के मोहल्ला बजरिया निवासी निजी शिक्षक अश्विनी यादव उर्फ पप्पू की 42 वर्षीय पत्नी नीलम यादव कुछ दिन से बुखार से पीड़ित थीं। उनका निजी डॉक्टर से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उनकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नीलम यादव की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे 13 वर्षीय पुत्र अंश यादव और 10 वर्षीय पुत्री अंशिका को छोड़ गई हैं। खुटार कस्बे और गांवों में तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला कोट निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ टोनी ने नौ नवंबर को एक निजी लैब पर ब्लड टेस्ट कराया तो उनको डेंगू बताया गया था। डॉक्टर ने उनको पूरी तरह से आराम करने और डेंगू का इलाज कराने की सलाह दी थी, लेकिन सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार का कहना था कि डेंगू की जांच की सुविधा केवल जिला अस्पताल में ही है। लोगों का कहना है कि मच्छरों को मारने की दवा का छिड़काव कराने से ही बुखार पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 डेंगू के नए मरीज मिले
शाहजहांपुर। डेंगू के शनिवार को 21 नए मरीज मिले हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 116 मरीजों की जांच की गई थी। अब तक कुल 818 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed