{"_id":"613d05108ebc3e01e45bb89d","slug":"feaver-death-shahjahanpur-news-bly459298894","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिला की मौत, दो दर्ज से अधिक लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिला की मौत, दो दर्ज से अधिक लोग बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही। वायरल बुखार ने निगोही क्षेत्र में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। निगोही क्षेत्र के गांव शहतेपुर में बुखार से एक महिला की मौत हो गई है तथा दो दर्जन से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
गांव शहतेपुर की ढाकनलाल की 40 वर्षीय पत्नी गीतादेवी को रक्षाबंधन पर हल्का बुखार आया। वह त्योहार पर मायके गांव बासक गई और अपने भाइयों को राखी बांधकर अपने गांव लौट आई। उन्हें बुखार आता रहा। छह सितंबर को गीता देवी को बुखार चढ़ा, उन्होंने एक निजी डॉक्टर से दवा ली। लाभ न होने पर वह अपने मायके बासक चली गई और वही उपचार कराया। फिर भी उन्हें स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला। नौ सितंबर को गीता देवी को तेज बुखार आने पर उनके भाई उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
गांव शहतेपुर की निवासी 34 वर्षीय रीता देवी, 55 वर्षीय विमला देवी, बेंचेलाल की पत्नी 45 वर्षीय सुनीता, 13 वर्षीय पुत्री सती, 14 वर्षीय पुत्र अतुल, 25 वर्षीय अंगूरा, 26 वर्षीय स्वाति, 30 वर्षीय छोटू, 28 वर्षीय ऊषा देवी, 32 वर्षीय नन्ही, जगदीश की 15 वर्षीय पुत्री मनोरमा, 16 वर्षीय हिमांशी, 27 वर्षीय विमलेश, 27 वर्षीय चंदीलाल, 26 वर्षीय देवश्री, विमलेश का पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांशु सहित दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। प्रधान पवन कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में बुखार का प्रकोप जारी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नहीं आई है।