फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   fci workers demonstration

एफसीआई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

Sat, 30 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
fci workers demonstration
एफसीआई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर दिया धरना 
 नई पेंशन योजना, चिकित्सा लाभ और सेवा शर्तों से जुड़े अन्य कई मुद्दों को लेकर भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारियों ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को कार्यालय गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके धरना दिया। कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल के कारण एफसीआई के रोजा व रौसर कोठी स्थित गोदामों समेत जमौर में एसडब्ल्यूसी व सीडब्ल्यूसी गोदामों पर खाद्यान्न का उतार और लदान कार्य पूरी तरह ठप रहने का दावा किया।   
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के केंद्रीय नेतृत्व ने नई पेंशन योजना के विरोध समेत कार्मिक हित की अन्य कई मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल कर सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने को सर्कुलर जारी किया था। इसके अनुपालन में विभाग और स्टेट पूल के गोदामों पर तैनात एफसीआई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर जाने के बजाय तारीन बहादुरगंज स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचे। 
विज्ञापन

वहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना देकर गेट मीटिंग की। इस मौके पर कर्मचारी नेता अमित गुप्ता ने कहा कि एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के कारण जिले के अधिकांश गोदामों पर खाद्यान्न का उतार और उठान बंद रहा। उन्होंने कहा कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो गोदामों पर खाद्यान्न की लोडिंग-अनलोडिंग का काम लंबी अववधि के लिए बंद कर दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में हरिकांत, अनिल कुमार, शकीब रहमान, अरशद खान, मोहित राठी, अरुण यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने खारिज किया कर्मचारियों का दावा
हड़ताल के कारण गोदामों पर खाद्यान्न के उतार और उठान का काम ठप रहने संबंधी कर्मचारी नेताओं का दावा अधिकारियों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि नगरिया मोड़ पर प्राइवेट सेक्टर के खंडेलवाल गोदाम में खाद्यान्न के उतार का काम दिन भर जारी रहा। एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अरशद सिद्दीकी के अनुसार कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद सभी गोदामों पर विभाग के अधिकारी अपनी निगरानी में खाद्यान्न का उतार और उठान कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed