फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fault at 11 kV line extending from the power crisis

11केवी लाइन में फाल्ट से बिजली संकट बढ़ा

Thu, 11 Jun 2015 08:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 11 Jun 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
Fault at 11 kV line extending from the power crisis
भीषण गर्मी में नौ घंटे की नियमित बिजली कटौती के बाद आपात कटौती से जूझ रहे शहरी बाशिंदों को लाइन फाल्ट बेहद सता रहे हैं। बुधवार को आधी रात के बाद मामुड़ी की 11 केवी लाइन में फाल्ट हो जाने से आसपास के कई मोहल्लों में बिजली का संकट बढ़ गया। प्रभावित क्षेत्रों के लोग रात भर बिजली के बगैर बेचैन रहे।
विज्ञापन

ककरा कलां के 33 केवी पॉवर सब स्टेशन से आनंदपुरम् फीडर और सुभाषनगर फीडर की 11 केवी वाली लाइन निकली है। रात में कटौती का समय बीतने के बाद ककरा के सभी फीडरों की बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। रात करीब एक बजे मामुड़ी और प्रोफेसर कॉलोनी होकर सुभाषनगर जाने वाली 11 केवी लाइन के तार ईदगाह कब्रिस्तान के पास टूटकर गिर गए। आधा घंटे तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने ककरा सब स्टेशन से संपर्क साधना शुरू किया।
विज्ञापन

सब स्टेशन के एसएसओ पैनल रूम में सभी फीडर चालू देख लोगों की पूछताछ को गंभीरता से नहीं लिया। दरअसल, पैनल बोर्ड पर सुभाषनगर फीडर पर बिजली लोड दर्शाया जा रहा था, क्योंकि उस वक्त फाल्ट से पहले वाले हिस्से के सैकड़ों घरों को बिजली सप्लाई जारी थी। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे तक फोन पर बिजली गुल होने की शिकायतें मिलनी जारी रहने पर लाइन स्टाफ ने दिन निकलने पर पेट्रोलिंग की, तब कहीं जाकर फाल्ट पकड़ में आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, यह फाल्ट बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे के बाद ठीक कर लिया गया, लेकिन दो घंटे सप्लाई मिलने के बाद ट्रिपिंग और कटौती का खेल शुरू हो गया। इसकी वजह से मामुड़ी, हद्दफ  आंशिक , ईदगाह रोड, महमंद जंगला के दक्षिणी हिस्से, प्रोफेसर कालोनी, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों के लोगों को रात भर बिजली के लिए तरसना पड़ा। ट्रिपिंग के कारण सप्लाई मिलने पर भी प्रभावित क्षेत्रों में पानी का संकट पैदा हो गया और बिजली चालित लघु उद्योग धंधों पर बुरा असर पड़ा। इस वजह से आटा चक्कियों पर गेहूं की पिसाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed