{"_id":"6ad92605ae24f091850954d0","slug":"father-and-daughter-riding-a-tractor-killed-after-being-hit-by-a-truck-on-the-ganga-expressway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188106-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्री की मौत
विज्ञापन
मदनापुर (शाहजहांपुर)। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा मदनापुर थाना क्षेत्र में बुधवाना के पास रात करीब 10:30 बजे हुआ। सभी लोग संभल जिले के रहने वाले थे और ट्रैक्टर से जौनपुर ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे।
संभल जिले के छह लोग शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर से जौनपुर के लिए निकले थे। ट्रैक्टर के पीछे गारा तैयार करने वाली मिक्सर मशीन भी लगी थी। बुधवाना के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक से ट्रैक्टर में टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उस पर सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।
हादसे में संभल के नगला खैर थाना क्षेत्र के सराय सिकंदर निवासी गिरीश चंद्र (32) और उनकी बेटी निहारिका (6) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में मोहम्मदपुर निवासी कौसर, गिरीश चंद्र की पत्नी सोमवती और उनका पांच वर्षीय बेटा ऋषभ तथा बिचैली गांव निवासी हसनैन शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीओ परशुरामपुरी दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।