फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protest

मुजफ्फरनगर महापंचायत में शामिल होने किसान हुए रवाना

Sun, 05 Sep 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest
तिलहर हाईवे बाईपास चौराहे पर मुजफ्फरनगर को कूच करते भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को आयोजित राकेश टिकैत की महापंचायत में जिले के किसान भी शामिल होंगे। तिलहर, निगोही और जैतीपुर से किसान यूनियन के लगभग 400 कार्यकर्ता शनिवार को बाईपास चौराहे से बसों और निजी वाहनों से रवाना हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत गुट के जिला प्रवक्ता आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बाईपास चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की। तहसील अध्यक्ष गेंदन लाल वर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र के करीब 400 कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत में जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता ने बताया कि निगोही और जैतीपुर से दो-दो बसें और तिलहर से निजी वाहनों से कार्यकर्ता गए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल है। ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रेमवती, आरती, रेनू, ओमप्रकाश राजपूत, फिरासत, नन्हें, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बस, ट्रक और निजी वाहनों से गए किसान
पुवायां। सुबह से ही किसान निर्धारित स्थानों पर एकत्र होने लगे थे और महापंचायत के लिए रवाना हुए। बंडा स्थित गुरुद्वारे से तमाम किसान ट्रक, बस और निजी वाहनों से रवाना हुए। तिकुनियां चौराहे पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने और जाम से बचने के लिए पुलिस तैनात रही। खुटार के गांव रामपुर कलां, रौतापुर, खमरिया, बंडा के गांव मोहद्दीनपुर, मकसूदापुर, पोहकरपुर, मझरिया, पुवायां के गांव गंगसरा, नत्थापुर आदि से किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए। किसान नेतास मंजीत सिंह, अनिल सिंह यादव आदि ने कहा कि सरकार को कृषि कानून तत्काल वापस लेकर किसानों के साथ खड़े होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed