फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers protest

किसानों की मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Aug 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest
शाहजहांपुर में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किस? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। किसानों को धान का बकाया भुगतान कराने, फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह परिसर में पंचायत कर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि सिंधौली क्षेत्र के गांव चंदपई निवासी सेवा सिंह ने 16 अक्तूबर, 2020 को मुड़िया पवार की एक आढ़त पर 95 क्विंटल धान बेचा था, लेकिन आढ़ती ने उनका भुगतान अभी तक नहीं किया। गल्ला आढ़ती ने कई अन्य किसानों का भुगतान भी रोक रखा है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष जीशान रजा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हाईटेंशन लाइनों में खराबी से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही और उन्हें यूरिया उर्वरक की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान शकील मंसूरी, विजय शर्मा, बलवंत सिंह, हरीराम वर्मा, दुर्गेश यादव, रेहान बेग, अरजिंदर सिंह, सिमरजीत सिंह, मुईज बेग, दिलप्रीत सिंह, रिजवान खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग
पुवायां। अजीत सिंह को भाकियू टिकैत गुट का पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड प्रभारी बनाए जाने के बाद पुवायां और बंडा आने पर कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर स्वागत किया।
पुवायां में मोहम्मदी रोड पर भाकियू तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के कार्यालय पर अजीत सिंह का स्वागत किया गया। सोनू सिंह के साथ तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बंडा के गांव बसंतापुर में पेट्रोल पंप पर, झंडू सिंह के यहां, अजमतपुर में भी स्वागत किया गया। अजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून जल्द वापस लेने चाहिए। सुखचैन सिंह, अनिल सिंह यादव, विनोद राठौर, श्रीकृष्ण जाटव, शिवशरण, वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, मंजीत सिंह सहित सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed