{"_id":"60b52fad8ebc3e380705f44d","slug":"farmers-protest-shahjahanpur-news-bly448302983","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं न तौले जाने पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं न तौले जाने पर भड़के किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। गेहूं नहीं तौले जाने से नाराज किसानों ने सोमवार को उप मंडी स्थल का गेट बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे किसानों की सीओ से जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान एक किसान को हिरासत में लिया गया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।
किसानों ने सोमवार को मंडी का गेट बंद कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि सेंटरों पर मनमाने तरीके से तौल की जा रही है। वास्तविक किसानों का गेहूं नहीं तौला जा रहा है और अगर तौला जा रहा है तो रुपये मांगे जा रहे हैं। सूचना पाकर दरोगा तनवीर अहमद और सर्वेश शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर गेट खुलवा दिया। इस बीच किसी ने एसडीएम को सूचना दे दी कि किसान मंडी गेट बंद कर हंगामा कर रहे हैं।
सूचना पर एसडीएम सतीश चंद्रा और सीओ नवनीत नायक काफी फोर्स के साथ मंडी स्थल पहुंचे और किसानों की समस्या को सुना। अधिकारियों ने मंडी के सेंटरों का निरीक्षण भी किया। पीसीयू के सेंटर पर गांव महोलिया के एक किसान गेहूं तुलवा रहे थे। सीओ ने उनसे जमीन के कागजात मांगे और भूमि का रकबा पूछा तो वह घबरा गए और रकबा नहीं बता सके। इस पर सीओ ने उनको फर्जी किसान बताते हुए हिरासत में लेने का आदेश दिया। बाद में एसएमआई के कहने पर उन्हें छोड़ दिया गया। गांव झदिया के इंद्रजीत ने सेंटर पर 50 क्विंटल गेहूं तुलवाया था। किसान का बचा हुआ गेहूं पड़ा था। सीओ ने बचा गेहूं भरकर घर ले जाने को कहा तो किसान ने कहा कि गेहूं कहां ले जाएं। इस पर सीओ ने किसान को कार्रवाई की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
किसानों से हुई नोकझोंक
बंडा। एसडीएम और सीओ के मंडी पहुंचने के बाद कई मामलों को लेकर किसानों से नोकझोंक हुई। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि रनजोध सिंह ने मंडी में किसानों के लिए पानी की व्यवस्था कराने की बात कही तो सीओ की उनसे नोकझोंक हो गई। अधिकारियों के रवैए से किसानों में रोष है। संवाद
किसान बोले, पूरा गेहूं तौलवाए प्रशासन
बंडा। प्रति किसान प्रतिदिन 50 क्विंटल गेहूं तौले जाने के आदेश पर किसान नाराज हैं। किसानों का कहना है कि किसी किसान के पास दो सौ क्विंटल गेहूं है तो उसे 50 क्विंटल गेहूं तौलवाने के बाद फिर से लाइन में लगना होगा और चार बार लाइन में लग कर गेहूं तौलवाना होगा। ऐसे में गेहूं बेचने में 15 दिन लगेंगे। यह तुगलकी फरमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के अनुसार अधिकारी कह रहे हैं कि 50 क्विंटल गेहूं ही तौला जाएगा। ऐसे में किसान बचा हुआ गेहूं कहा ले जाएं। अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। संवाद
मेरा 50 क्विंटल गेहूं सेंटर पर तौला गया है। सीओ ने कहा कि बचा हुआ गेहूं ट्रॉली में भरकर बाहर ले जाओ। मैं किराये की ट्रॉली में गेहूं लाया था। बताया तो सीओ ने कहा कि बहस करने की जरूरत नहीं है, गेहूं को भर कर ले जाओ नहीं तो गेहूं पर ट्रैक्टर चलवा दूंगा।
-इंद्रजीत सिंह, गांव झदिया बंडा
प्रशासन जिस तरह का व्यवहार किसानों के साथ कर रहा है यह उचित नहीं है। किसानों को 50 क्विंटल से अधिक गेहूं ले जाने को कहा जा रहा है। किसान गेहूं कहां ले जाएं।
-गुरमेल सिंह, गांव झदिया बंडा
जो किसान अवस्था फैलाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। सभी किसान अपना नंबर आने पर गेहूं तौलवाएं। गेट बंद करने और कोई दिक्कत पैदा करने का प्रयास किया गया तो कार्रवाई होगी। -नवनीत कुमार नायक, सीओ पुवायां
एक किसान के रजिस्ट्रेशन पर 50 क्विंटल गेहूं ही तौला जाएगा। ट्रॉली का बचा गेहूं किसान मंडी गेट से बाहर ले जाकर रोड पर लगी लाइन में लगकर दोबारा मंडी के अंदर आकर गेहूं तौलवाए। -सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां