{"_id":"614a33658ebc3e3ebf36be6a","slug":"farmers-problem-shahjahanpur-news-bly4604158142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी चीनी मिल नहीं कर रही गन्ना भुगतान, किसानों ने दिया ज्ञापन 16-56-32","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी चीनी मिल नहीं कर रही गन्ना भुगतान, किसानों ने दिया ज्ञापन 16-56-32
विज्ञापन
पुवायां में किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम को ज्ञापन देते किसान
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। सहकारी चीनी मिल के गन्ना भुगतान नहीं करने पर तमाम किसान मंगलवार को चीनी मिल पहुंचकर जीएम से मिले और भुगतान नहीं होने पर एक अक्तूबर को धरना प्रदर्शन कर घेराव करने की चेतावनी दी।
विपुल शर्मा के नेतृत्व में तमाम किसान मंगलवार को मिल के जीएम से मिले और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि चीनी मिल के गत पेराई सत्र के अंतिम डेढ़ माह में बेचे गए गन्ने का भुगतान चीनी मिल पर बकाया है। कई बार मांग करने के बाद भी मिल के अधिकारी भुगतान के बारे में चुप्पी साधे बैठे हैं। मिल के नए पेराई सत्र के शुरू होने में एक माह रह गया है और अभी तक पिछले सत्र का भुगतान ही नहीं किया गया है। मांग की गई है कि एक माह में गन्ने का पूरा भुगतान किया जाना चाहिए।
किसानों ने चेतावनी दी है कि भुगतान नहीं होने पर एक अक्तूबर से मिल परिसर में धरना प्रदर्शन, घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी मिल प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर रमाकांत मिश्रा, विनोद कुमार, शिवकांत शुक्ला, संजय कुमार, संतोष कुमार, वीरेश कुमार, अवधेश कुमार, सुशीला देवी, अनुज दीक्षित, शैलेंद्र आदि के हस्ताक्षर हैं।