फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers' interest protected under BJP government: Aulakh

भाजपा सरकार में ही किसानों का हित सुरक्षित : औलख

Fri, 24 Dec 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers' interest protected under BJP government: Aulakh
मदनापुर के रामलीला मैदान पर किसान सम्मेलन को संबोधित करते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मदनापुर। रामलीला मैदान में भाजपा की ओर से किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ही किसानों का हित सुरक्षित है। किसान जब शक्तिशाली होगा तभी देश शक्तिमान बनेगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री औलख ने कहा कि भाजपा सरकार में ही किसानों का हित सुरक्षित है। सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सालाना छह हजार रुपये भाजपा सरकार दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार किसानों को समृद्ध करने के लए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आलोक मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश पाल, शिवओम शर्मा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा महानगर पृथ्वीराज सिंह, दिनेश अवस्थी, विधायक वीर विक्रम प्रिंस, मुन्ना सिंह नवादा, अर्बन सिंह, दुर्गेश सिंह, गजेंद्र सिंह, गजेंद्र नाथ पाल, अरुण यादव चैनू, रविंद्र सिंह राठौर, संतोष दीक्षित, लल्लू सिंह चौहान, ओम वर्मा, त्रिवेंद्र सिंह, आनंद प्रताप सिंह, पंकज, शांति प्रकाश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed