फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   farmers

इन हालात में कैसे मिलेगी किसानों को सहायता

Tue, 10 Mar 2015 08:16 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 10 Mar 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
farmers
 बारिश से फसलों को हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तैयार नहीं हो सकी है। सवाल है कि ऐसे में किसानों को सहायता राशि कब तक मिल पाएगी?
विज्ञापन

होली से चार दिन पूर्व बारिश के और तेज हवाओं से गेहूं, सरसों, मसूर, आलू आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अधिकारियों को नुकसान का सर्वे कराने और रिपोर्ट शासन को भेजने का फरमान जारी किया था।
विज्ञापन

बारिश से नुकसान हुए लगभग दस दिन बीत चुके है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की हीलाहवाली के कारण लेखपालों और कानूनगो से अभी तक तहसील प्रशासन को सर्वे रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
शासन का आदेश मिलने के बाद सभी कानूनगो और लेखपालों को सर्वे करके जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए जा चुके हैं। एक दो दिन में रिपोर्ट मिलने के बाद शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद शासन केे निर्देशानुसार ही आगे का कार्य किया जाएगा।
- लालबहादुर, एसडीएम पुवायां

किसानों की पीड़ा समझें अधिकारी
फसलों का नुकसान होने के बाद शासन ने तो सहायता के आदेश कर दिए, लेकिन अधिकारी सही तरीके से उस पर अमल करें तो ही किसानों का भला हो सकता है। अधिकारियों को किसानों की पीड़ा को समझना चाहिए।

- अनिल सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष भाकियू (टिकैत गुट) पुवायां

कहीं नहीं होती सुनवाई
बारिश के कारण फसलों में भारी नुकसान होने के कारण किसानों का होली फीकी पड़ गई। अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली के कारण किसानों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। शासन को इस पर सख्त रूख अपनाना चाहिए।
- महेंद्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाकियू (भानु गुट) पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed