{"_id":"68fd20a2485f7511bb09b34a","slug":"farmers-documents-checked-two-challaned-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155961-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चेक किए किसानों के कागजात, दो का कराया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चेक किए किसानों के कागजात, दो का कराया चालान
विज्ञापन
पुवायां में धान लेकर आए किसान से जानकारी करते डिप्टी आएमओ और एसडीएम। संवाद
पुवायां। धान खरीद में गड़बड़ी और किसानों का धान तौले न जाने के आरोपों के बाद शनिवार को डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय और एसडीएम चित्रा निर्वाल अन्य अधिकारियों के साथ मंडी पहुंचे। किसानों के कागजात चेक किए। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक और एक किसान का चालान करा दिया गया।
पुवायां मंडी में धान बेचने आए किसानों का आरोप है कि बिचौलिए केंद्रों पर हावी हैं। इस कारण उनका धान नहीं बिक रहा है। लगातार शिकायतें मिलने पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए बिचौलियों को जेल भेजने का निर्देश दिया था। शनिवार को अधिकारियों की टीम मंडी पहुंची और किसानों के कागजात देखने के साथ ही पूछताछ की।
पुवायां में किसान का धान लेकर पहुंचे ट्रैक्टर चालक गांव सतवां बुजुर्ग निवासी मोनू और अपना धान लेकर पहुंचे गांव इटौली निवासी किसान रमेश की धान भरी ट्रॉली को थाने में खड़ा करा दिया गया। साथ ही पुलिस ने मोनू और रमेश का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। एसडीएम ने गांव भटिउरिया मंडी में लगे चार क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां एक केंद्र बंद मिला। किसानों ने बताया कि धान उतार और तौल के लिए किसानों को श्रमिकों को लाना पड़ता है।
विज्ञापन
--
नाहिल के केंद्र पर खरीद शून्य, फिर भी मिला बोरों में भरा धान
गांव नाहिल में भारतीय खाद्य निगम का खरीद केंद्र है। शनिवार को एसडीएम चित्रा निर्वाल ने निरीक्षण किया तो यहां खरीद शून्य मिली लेकिन बोरों में भरा धान केंद्र पर लगा मिला। एसडीएम ने गांव नाहिल के एक युवक को पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि केंद्र पर धान इसी युवक ने लगवा रखा है।
--
किसानों पर कार्रवाई से भड़की भाकियू, होगा आंदोलन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि अधिकारी चाहते हैं कि किसान धान लेकर मंडी न आएं, जिससे आगे चलकर दलालों का धान खरीदा दिखाकर गोलमाल किया जा सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वास्तविक किसानों का चालान किया जा रहा है। टीम के साथ दलाल घूमकर किसानों से पूछताछ कराते रहे, लेकिन अधिकारी कुछ नहीं बोले। परिवहन विभाग के यात्री मालकर अधिकारी आरपी गौतम ने मंडी के अंदर चार और थाने आकर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली का चालान काट दिया। विरोध में रविवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
--
फफक कर रोया किसान... बोला- प्रशासन की कार्रवाई गलत
गांव सतवां बुजुर्ग निवासी मोनू का कहना है कि वह किसान का धान लेकर आया था। अधिकारियों के पूछताछ करने पर उसने किसान को बुलाया, लेकिन उसके आने से पहले ही धान भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली थाने भिजवाकर चालान कर दिया गया। वहीं इटौली के रमेश ने बताया कि वह अपना धान लेकर मंडी के केंद्र पर गए थे, उनके पास खतौनी नहीं थी, लेकिन अधिकारियों ने बिना जांच किए ही चालान करा दिया। अपनी बात कहते हुए वह फफक पड़े।
-- -
जिन किसानों को पुलिस को सौंपा गया है, उनके पास धान के कागज नहीं थे और ट्रैक्टर-ट्राॅली रोड पर खड़ी कर आवागमन बाधित किया जा रहा था। किसानों को धान बेचने में कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। नाहिल के एक युवक को पुलिस को सौंपा गया है। कार्रवाई होगी।
-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां