फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers courage The need to increase

किसानों का हौसला बढ़ाने की जरूरत

Fri, 17 Apr 2015 12:19 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers courage The need to increase
फसली नुकसान के सदमे से जिले में पहली बार किसानों की लगातार मौतों से शहर के प्रख्यात होम्योपैथ एवं मनो चिकित्सक डॉ. रवि मोहन भी हतप्रभ हैं। उन्हें ताज्जुब इसे लेकर है कि स्वभाव और कर्म से दिलेर जो किसान सदियों से मौसम की दगाबाजी का सामना करते रहे, उनका दिल इतनी आसानी से कैसे बैठा जा रहा। हालांकि, इसके लिए वह किसानों के आसपास बैठकर रंज और गम का माहौल बनाने वालों को जिम्मेदार मानते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह देशभक्ति के तराने सुनाकर सैनिकों को शहादत के लिए प्रेरित किया जाता है, वहीं माहौल गांवों में नुकसान प्रभावित किसानों से अतिशय सहानुभूति जताने वाले लोग बना रहे हैं। यही वजह है कि किसानों के दिल बैठ रहे हैं जबकि फसली नुकसान पहले भी होता रहा है। डॉ. मोहन के अनुसार किसी के दुख में शामिल होने वालों की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपनी बातों से पीड़ितों का हौसला भी बढ़ाएं। प्रशासन इसकी पहल ग्राम प्रधानों के सहयोग से कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed