फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers are the victims of arbitrary government machinery

सरकारी मशीनरी की मनमानी का शिकार हैं अन्नदाता

Wed, 19 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले में गेहूं की सरकारी खरीद को विभिन्न एजेंसियों की ओर से खोले गए अधिकांश क्रय केंद्र किसानों के लिए मात्र दिखावा हैं। इन केंद्रों से भंडारण डिपो तक खरीदे गए गेहूं की ढुलाई का काम पटरी पर नहीं आ पाने से केंद्र प्रभारी गेहूं की तौल में तरह-तरह की बहानेबाजी कर किसानों को परेशान कर रहे हैं। कभी नमी ज्यादा तो कभी छनाई में कमी बताकर उन्हें गेहूं तौले बगैर वापस किया जा रहा है। इससे शुरुआती पखवाड़े में सिर्फ 15904 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका जबकि शासन ने इस बार जिले में खरीद लक्ष्य 4.25 लाख मीट्रिक टन रखा है, जो गत वर्ष की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

00 
बंपर पैदावार से खरीद लक्ष्य पूरा होेने की उम्मीद 
शासन ने रबी विपणन वर्ष 2016-17 में जिले का खरीद लक्ष्य 1.76 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया था। इसके सापेक्ष 162 क्रय केंद्रों पर केवल 73635.29 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई थी। इस वर्ष जिले में 260064 हेेक्टेयर रकबा गेहूं से आच्छादित किया गया। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष मौसम की अनुकूलता से प्रति हेक्टेयर 44.8 क्विंटल गेहूं उत्पादकता के आधार पर 1146249 मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन होने का अनुमान है। अफसरों का मानना है कि सकल उत्पादन के सापेक्ष सरकारी सेक्टर को मात्र दस फीसदी गेहूं मिलने से खरीद का ग्राफ गत वर्ष का रिकार्ड तोड़ देगा, लेकिन खरीद की लक्ष्य पूर्ति हो पाने में संशय है। 
विज्ञापन

000 
केंद्रों की संख्या बढ़े बगैर नहीं हो सकेगी लक्ष्य पूर्ति
गेहूं की सरकारी खरीद के लिए जिन एजेंसियों का चयन हुआ है, उन्हें अधिकृत रूप से क्रय केंद्र एलॉट करने में भी देरी हो गई। दरअसल, पिछले साल शासन ने गेहूं खरीद प्रक्रिया में खामियों के चलते नैफेड और यूपीएसएस को बैन कर दिया। इन एजेंसियों को खरीद सत्र शुरू होने के करीब 15 दिन बाद क्रय केंद्र दिए गए थे। इस वर्ष अभी तक केवल 116 केंद्र खुल पाए हैं, लेकिन तमाम केंद्रों पर खरीद ठप होेने से वहां सन्नाटा पसरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
क्रय एजेंसी वार गेहूं की खरीद: एक नजर
----------------------------------
  क्रय एजेंसी                 खरीद (मीट्रिक टन)
0 खाद्य विभाग                  2350.05
0 पीसीएफ                      3913.00
0 यूपी एग्रो                       470.00
0 पीसीयू                        1257.00
0 एसएफसी                     1422.00
0 कर्मचारी कल्याण निगम        214.00
0 नैफेड                         2462.00
0 भारतीय खाद्य निगम          3816.00
(आंकड़े 15 अप्रैल को शाम तक हुई खरीद पर आधारित)
00 
क्रय केंद्र्रोें से गेहूं की ढुलाई को लेकर कोई समस्या नहीं है। रविवार के अवकाश को छोड़कर अन्य सभी दिनों में क्रय केंद्र लगातार खोले जा रहे हैं। किसानों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए क्रय केंद्रोें की लगातार निगरानी की जा रही है। गेहूं की तौल में कोई दिक्कत होने पर किसान क्षेत्रीय अफसरों से संपर्क कर सकते हैं। 
- सर्वेश कुमार, एडीएम/ प्रभारी अधिकारी गेहूं खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed