फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer died in suspicious condition in Shahjahanpur

Shahjahanpur: खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत, पति का शव देख महिला की निकली चीख

Thu, 06 Oct 2022 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Oct 2022 01:16 PM IST
सार

शाहजहांपुर में खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, मुरादाबाद के बिलारी थानाक्षेत्र में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने साइकिल सवार अतर सिंह (60) को टक्कर मार दी। इस हादसे में अतर सिंह की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Farmer died in suspicious condition in Shahjahanpur
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव जखिया निवासी राजेंद्र (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव खेत में मचान पर मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजेंद्र खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार रात छुट्टा जानवरों से बाजरे की फसल की रखवाली करने के लिए निकले थे। वह खेत पर बनी मचान पर लेट गए। सुबह घर नहीं आने पर पत्नी सरोजनी देवी खेत पर पहुंची। उन्होंने मचान पर पति का शव देखा तो चीख पड़ी। 
विज्ञापन


इस बीच आसपास के लोग भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राजेंद्र की मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के चौकीदार को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, मौत
वहीं, मुरादाबाद के बिलारी थानाक्षेत्र में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने साइकिल सवार अतर सिंह (60) को टक्कर मार दी। इस हादसे में अतर सिंह की मौत हो गई। बिलारी के अमरपुर काशी निवासी अतर सिंह बिलारी थाने में चौकीदार थे। हादसे के समय वह साइकिल से हाईवे पर स्थित एक दुकान पर जा रहे थे। 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तवार वाहन उन्हें साइकिल समेत दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घेराबंदी कर वाहन चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। अतर सिंह के परिवार में तीन बेटे समरप्रीत, श्याम प्रीत और सुदीप हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed