फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   farmer demand sugercane budged

गन्ना भुगतान के लिए किसानों में हाहाकार

Wed, 14 Jan 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 14 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
farmer demand sugercane budged
 जिले की चीनी मिलों के द्वारा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न किए जाने से चारों ओर हाहाकार की स्थिति है। गन्ना किसानों को भुगतान न मिलने पर जहां उन लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, भाकियू पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने किसानों को उनका हक दिलाने के लिए बयानबाजी करने के साथ ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इससे हरकत में जिला प्रशासन ने चीनी मिलों को जल्द से जल्द भुगतान कराने का नोटिस भी दे दिया है। वहीं, रोजा चीनी मिल के चीनी स्टॉक को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार चौदह दिनों के अंदर किसानों के गन्ना मूल्यों का भुगतान हो जाना चाहिए। निगोही चीनी मिल को छोड़कर जिले की अन्य चारों चीनी मिलों पर 14 दिनों पहले तक का किसानों का 67 करोड़ 35 लाख दो हजार रुपये बकाया है। इसमें रोजा चीनी मिल पर 27 करोड़ 60 लाख, मकसूदापुर मिल पर 32 करोड़ 38 लाख, पुवायां मिल पर चार करोड़ 39 लाख और तिलहर चीनी मिल पर पांच करोड़ 92 लाख रुपये के करीब बकाया है।
विज्ञापन



रोजा मिल की 1.53
लाख क्विंटल चीनी सील
गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न करने पर रोजा चीनी मिल के चीनी स्टॉक को एसडीएम सदर ने जयनाथ सिंह यादव ने सील कर दिया है। नौ जनवरी तक चीनी मिल के पास दोनों वर्षों को मिलाकर एक लाख 52 हजार 558 क्विंटल चीनी को सील कर दिया है। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक घनश्याम सिंह और उमेश सिंह की मौजूदगी में चीनी स्टॉक सील करने की कार्रवाई के साथ ही आगे उत्पादित होने वाली चीनी को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने मिल प्रबंधन को चीनी बिक्री करने की अनुमति इस शर्त पर देने पर राजी हुआ है कि बिक्री से मिलने वाली 85 प्रतिशत धनराशि से गन्ना किसानों का भुगतान कराया जाएगा, 15 प्रतिशत धनराशि से वह अन्य कार्यों को करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री से की भुगतान कराने की मांग
शाहजहांपुर। चीनी मिलों के द्वारा गन्ना मूल्यों के भुगतान में की जा रही देरी की वजह से किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों को उनका बकाया गन्ना मूल्य समय से दिलाने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा ने आगे आकर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और गन्ना आयुक्त सुभाषचंद्र शर्मा से लखनऊ जाकर की। इसके साथ ही जिले में गन्ना किसानों को हो रही परेशानियों से भी अवगत कराया।



‘चीनी मिलों को बकाया गन्ना मूल्यों का भुगतान किए जाने के लिए मिलों को नोटिस भेजा जा चुका है। इसके साथ ही रोजा चीनी मिल का चीनी स्टॉक भी सील किया जा चुका है। जल्द ही भुगतान में तेजी आने की संभावना है।’
- बीके पटेल, जिला गन्ना अधिकारी




बिटिया की शादी में दिक्कत
शाहजहांपुर। रोजा चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बरनई के निवासी किसान रामकिशोर दीक्षित ने जिला गन्ना अधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि रोजा चीनी मिल की ओर से उसे अभी तक सट्टा पर्ची नहीं मिल सकी है, जबकि उसका गन्ना खेत में खड़ा सूखने लगा है। दीक्षित ने कहा कि उसकी बिटिया पूजा की शादी मार्च में होनी है, अभी तक गन्ना ही नहीं बेचा पाया हूं, इससे शादी की तैयारियां नहीं हो पा रही हैं। इससे शादी में दिक्कत हो रही है। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने रोजा चीनी मिल को सट्टा पर्ची देने के निर्देश दिए, जिसके बाद उन्हें 60 क्विंटल गन्ना बिक्री करने की पर्ची दी गई, जिस पर 15 जनवरी की तिथि अंकित की गई।


प्रगतिशील किसान कौशल
मुख्यमंत्री से सम्मानित
शाहजहांपुर। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुए अखिल भारतीय गन्ना किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के प्रगतिशील गन्ना किसान कौशल मिश्रा को उत्कृष्ट खेती करने पर प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मिश्रा को इससे पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें सम्मान मिलने पर गन्ना आयुक्त सुभाषचंद्र शर्मा, गन्ना शोध संस्थान के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा, गन्ना वैज्ञानिक अनिल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल, रोजा चीनी मिल प्रबंधक बीके मालपाणी, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed