{"_id":"6197f88fc5488861ae7acbea","slug":"farmer-death-shahjahanpur-news-bly466687536","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से धान तौलने का इंतजार कर रहे किसान की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से धान तौलने का इंतजार कर रहे किसान की गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तीन दिन से धान तुलवाने के लिए जलालाबाद मंडी में चक्कर लगा रहा एक किसान सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल किसान की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जलालाबाद के गांव दुमुकापुर का किसान विनोद राठौड़ (43) तीन दिन पहले धान की ट्रॉली लेकर मंडी समिति स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर पहुंचा था।
विनोद के पिता रामनाथ ने बताया कि रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य कागजात भी बेटे के पास थे। उसका धान आरएफसी के प्रथम सेंटर पर तुलना था। बताया कि बृहस्पतिवार को वह खाना लेकर बेटे के पास गए थे। आरोप है कि विनोद ने उसे बताया कि उसका धान तौलने में अनाकानी की जा रही है, जबकि जो सुविधा शुल्क दे रहे हैं, उनकी तौल तुरंत हो रही है।
रामनाथ के अनुसार दो दिन से मंडी में लगातार मौजूद रहने के बाद भी धान न तुलने से बेटा काफी परेशान था। बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसे सूचना मिली कि उसका बेटा लहूलुहान हालत में मंडी समिति में पड़ा है। वह पहुंच तो लोगों ने बताया कि विनोद की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गया। उसके सिर से काफी खून निकलने लगा था।
विज्ञापन
पिता उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, परंतु उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामनाथ का आरोप है कि बेटे के काफी देर पड़े रहने के बाद भी केंद्र के कर्मचारी या किसी अन्य ने उठाने या घर सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा। हालत गंभीर होने के कारण विनोद को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बरेली ले जाते समय विनोद की मौत हो गई।
एसडीएम बरखा सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। जानकारी की जा रही है। धान न तुलने की भी किसी के द्वारा शिकायत नहीं की गई। विनोद की पत्नी कमला और पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।