फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer consumed poison in front of officials during Sampoorna Samadhan Diwas in Shahjahanpur

Shahjahanpur: संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने किसान ने खाया जहर, तहसील में मचा हड़कंप

Sat, 21 Oct 2023 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Oct 2023 01:29 PM IST
सार

शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में गांव बिलंदापुर निवासी किसान बलजीत सिंह बग्गा ने जहर खा लिया। इससे तहसील में हड़कंप मच गया। उनको उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया। बाद में किसान को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Farmer consumed poison in front of officials during Sampoorna Samadhan Diwas in Shahjahanpur
अस्पताल में भर्ती किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने के बाद 45 वर्षीय किसान ने अधिकारियों के सामने जहर खा लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। किसान के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें जमीन के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। डॉक्टरों ने बताया कि किसान की हालत में सुधार आ रहा है।

विज्ञापन


सीडीओ एसबी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनी जा रहीं थीं। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, एसडीएम संजय कुमार पांडे, सीओ पंकज पंत, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय भी मौजूद थे। इस दौरान गांव बिलंदापुर जमीने मझिगवां निवासी बलजीत सिंह बग्गा प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: जिसके प्यार में गया जेल, उसी से की शादी, अब सता रहा जान का खतरा; नवदंपती ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला 
उन्होंने बताया कि उनके बाबा हजारा सिंह की जमीन को एक व्यक्ति ने धोखे से अपने नाम करा लिया। आज तक उनको हिस्सा नहीं मिला। बैनामा कराने के बाद उसने चक रोड पर भी कब्जा कर लिया। लेखपाल की मिलीभगत से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एक आरोप यह भी लगाया कि उनके मकान की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाकर उनकी निजता भंग की जा रही है। रुपये जमा करने के बाद भी उनके पुत्र अविदीप के नाम नलकूप कनेक्शन नहीं किया जा रहा।

बलजीत ने प्रार्थनापत्र देने के कुछ देर बाद जेब से पुड़िया निकालकर सफेद पाउडर खा लिया और जोर-जोर से जहर खाने की बात कहने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़कर पुड़िया में बचा पाउडर छीन लिया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बलजीत सिंह के परिजनों को सूचना दी गई।

कराई जा रही जांच
सीडीओ एसबी सिंह ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में बलजीत सिंह ने जेब से पुड़िया निकालकर पाउडर का सेवन कर लिया था। पुड़िया पर सल्फास लिखा था। बलजीत सिंह के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसका अवलोकन कर जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed