फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   farm fence

खेत की बाड़ में लगे तारों से करंट लगने से दो युवकों की मौत

Tue, 21 Dec 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
farm fence
गांव लखोहा निवासी अरविंद का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। खेत में बाड़ में लगे कंटीले तारों में जोड़े गए बिजली के तारों के कारण करंट लगने से गांव लखोहा निवासी अंकित गौतम (25) और अरविंद कुमार (38) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को बचाने के प्रयास में गांव के ही सुमित और राजवीर भी झुलस गए। सुमित की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने अंकित के भाई धनंजय की तहरीर पर तारों में करंट छोड़ने वाले गांव बितौनी निवासी भोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव लखोहा के पास विकास गुप्ता के खेत को गांव बितौनी निवासी भोला ने ठेके पर ले रखा है। भोला ने खेत में छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए कंटीले तार लगा रखे हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन से भोला ने तारों में नलकूप की लाइन से करंट छोड़ रखा था। सोमवार सुबह गांव लखोहा के अंकित गौतम खेतों की ओर शौच के लिए गए थे। गांव से करीब दो सौ मीटर दूर रास्ते से गुजरते समय अंकित खेत में लगे कंटीले तारों के संपर्क में आ गए।
विज्ञापन

करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़े। रास्ते से गुजर रहे गांव के ही अरविंद कुमार ने अंकित को उठाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। करंट से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां पहुंचे गांव के ही सुमित और राजवीर ने डंडे से दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। इस बीच किसी ने बिजली उपकेंद्र पर फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई। परिवार और गांव के लोग चारों को पुवायां सीएचसी ले गए। सीएचसी पर डॉक्टर ने अंकित और अरविंद को मृत घोषित कर दिया और सुमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजवीर का हाथ जला होने के कारण प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया।
सूचना मिलने पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ, सीओ बीएस वीर कुमार और पुवायां थाना प्रभारी केबी सिंह सीएचसी पहुंचे और परिजन से जानकारी ली। इसके बाद गांव पहुंच कर मौका मुआयना भी किया। अंकित के भाई धनंजय की तहरीर पर पुलिस ने भोला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुवायां थाना क्षेत्र के गांव लखोहा में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीएस वीर कुमार, सीओ पुवाया

गांव लखोहा निवासी अंकित का फाइल फोटो

गांव लखोहा निवासी अंकित का फाइल फोटो- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed