{"_id":"f02b246bfdf56be6e23bab0496e8bebf","slug":"farm-equipment-fair-descended-farme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कृषि यंत्र मेले में उमड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि यंत्र मेले में उमड़े किसान
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के लिए यूपीडॉस्प की ओर से जलालाबाद तहसील परिसर में सोमवार को एक दिवसीय कृषि यंत्र मेला लगाया गया। इस मौके पर विभिन्न कृषि यंत्रों की खरीद करने वाले किसानों ने जरूरत के अनुसार कृषि यंत्र खरीदकर अनुदान पाने को उनके बिल बाउचर जमा कराए।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए कृषि यंत्रों की खरीद करने को प्रेरित किया। मेला के संयोजक यूपीडॉस्प के परियोजना समन्वयक डॉ. राजीव कुमार के अनुसार मेले में 39 हस्तचालित चारा मशीनों, तीन पॉवर चारा मशीनों, विभिन्न क्षमता वाले 21 पंपिंग सेट्स, 17 पॉवर स्प्रे मशीनों और तीन रोटावेटरों की खरीद करके किसानों ने बिल जमा किए। उन्होंने बताया कि किसान विभाग के अतिरिक्त खुले बाजार से भी कृषि यंत्र खरीदने को अधिकृत हैं, लेकिन अनुदान तभी देय होगा जब विभाग स्तर से यंत्र की खरीद का सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन