फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Falling death of Mistry working on crusher

क्रेशर पर काम कर रहे मिस्त्री की गिरकर मौत

Sun, 13 Aug 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 13 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही के चलते रविवार को एक बैल्डिंग मिस्त्री की टीन शेड की मरम्मत करते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के निर्वतमान चेयरमैन संजय गुप्ता के भाई अशोक गुप्ता का बंडा मार्ग पर गन्ना क्रेशर है। संजय गुप्ता के अनुसार क्रेशर पर पड़ी टीन शेड की मरम्मत का ठेका गोला के मनोज कुमार को दिया गया था। रविवार सुबह बिना सुरक्षा इंतजाम के खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी 27 वर्षीय राजू गुप्ता को टीन शेड की मरम्मत करने के लिए ऊपर चढ़ा दिया गया। उसे हेलमेट, सुरक्षा के लिए रस्सी आदि कोई भी उपकरण मुहैया नहीं कराया गया। अचानक पैर फिसलने से राजू नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। राजू की चार वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी दो वर्ष की पुत्री आरोही है। राजू की मौत से पत्नी पारुल बेसुध हो गई, वहीं पिता ओमप्रकाश गुप्ता, मां रानी देवी, भाई अमन, जितेंद्र और बहन खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed