{"_id":"618d6eb35110094dc6060398","slug":"eye-test-shahjahanpur-news-bly4658254181","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षण में मदरसे के 25 छात्र-छात्राओं की आंखें मिलीं कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षण में मदरसे के 25 छात्र-छात्राओं की आंखें मिलीं कमजोर
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
मदरसा नूर उल हुदा में डॉक्टरों ने छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण कराया गया। इसमें 25 छात्र-छात्राओं की रोशनी कम निकली। इन सभी को चश्मे वितरण के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
बिजलीपुरा स्थित मदरसा नुरुल हुदा में नेत्र शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने किया। बच्चों को अपनी आंखों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। वरिष्ठ नेत्र परीक्षक डॉ. डीसी सक्सेना ने बच्चों से कहा कि आंखें ही हमारा जीवन है, इसलिए उसकी सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने 108 छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया।
विज्ञापन
इसमें 25 छात्र-छात्राओं की आंखे कमजोर होने के कारण सभी को चश्मा वितरित किया गया। उन्होंने बच्चों को हरी सब्जी, विटामिन युक्त खाना खाने की सलाह दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, इजहार हसन, शारिक अली खान, सैयद शारिक अली, मोबिन सुबुही, नाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।