फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Extended date for admission in degree colleges

डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए तिथियों में हुआ परिवर्तन

Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Extended date for admission in degree colleges
शाहजहांपुर। विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय, अनुदानित, स्ववित्त पोषित डिग्री कॉलेजों में सत्र 2022-23 के संस्थागत प्रवेश को (प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले प्रवेश को छोड़कर) स्नातक स्तर प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 21 अगस्त तक होने थे। ऑनलाइन प्रवेश की तिथियों में परिवर्तन कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब विश्वविद्यालय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त, महाविद्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर, महाविद्यालय में ऑनलाइन मेरिट तैयार कर प्रदर्शित करने की तिथि छह सितंबर, उप्र शासन/विश्वविद्यालय एवं अन्य नियामक संस्थाओं के नियमों तथा आरक्षण के लिए निर्धारित नियमों के अधीन प्रवेश सुनिश्चित करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर तथा प्रवेश एवं अन्य त्रुटियों में संशोधन करने की तिथि 21 से 26 सितंबर हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया, जो किसी भी बैंक के माध्यम से किया जा सकता है। इसका विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जीएफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने बताया कि स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करने की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत आवेदन कर प्रवेश लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed