{"_id":"61b795a992c7782db131ef39","slug":"exhibition-shahjahanpur-news-bly4691391178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्डिनेंस क्लब में लगाई ओसीएफ में बने उत्पादों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्डिनेंस क्लब में लगाई ओसीएफ में बने उत्पादों की प्रदर्शनी
विज्ञापन
शाहजहांपुर के ओसीएफ क्लब में आयुध वस्त्र निर्माणी में बनने वाले उत्पादों की प्रदर्शनी को देखते ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत ओसीएफ (ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी) के उत्पादों की प्रदर्शनी निर्माणी के ऑर्डिनेंस क्लब में लगाई गई। इसका उद्घाटन देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
सोमवार को प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में निर्माणी के अस्थायी कार्यभार अधिकारी अभिजित बणिक ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर रक्षा मंत्रालय की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसका उद्देश्य रक्षा मंत्रालय के कार्यों व उत्पादों के संबंध में जन सामान्य को जानकारी देना है।
प्रदर्शनी में निर्माणी के उत्पादों को देखने के साथ ही कुछ उत्पादों को खरीदा भी जा सकता है। जोकि प्रदर्शनी हाल में ही बिक्री के लिए रखे गए हैं। बोले कि निर्माणी द्वारा भारत सरकार की आत्मनिर्भरता की मंशा को पूरा करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए निर्माणी में ईसीडब्ल्यूसीएस को तैयार किया है जोकि -25 डिग्री तापमान में भी सेना के जवान को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
इस उत्पाद का अभी तक बाहर से निर्यात होता है, लेकिन अब अपने देश में ही इसका उत्पादन होगा। इसके लिए अनुमति प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान निर्माणी के अपर महाप्रबंधक योगेंद्र कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक एके वर्मा, अनिल कुमार यादव, सुमित पटले, कार्यप्रबंधक प्रकाश प्रभाकर, ऋषि बाबू, एचके अग्रवाल, सहायक कार्यप्रबंधक संजय गुप्ता, एससी सिंह आदि मौजूद रहे।
जन सामान्य के लिए सुबह से शाम तक खुलेगी प्रदर्शनी
ऑर्डिनेंस क्लब में ओसीएफ के उत्पादों की प्रदर्शनी को जन सामान्य भी देख सकेंगे। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्रदर्शनी खुली रहेगी। यह प्रदर्शनी 19 दिसंबर तक चलेगी। इसमें निर्माणी के उत्पादों की खरीदारी भी की जा सकती है। प्रदर्शनी में जन सामान्य के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा है।
बिक्री के लिए रखे गए उत्पाद
प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखे गए उत्पादों में बल्केट एयर फोर्स ब्लू, ब्लंकेट सुपीरियर ओजी, ब्लंकेट सुपीरियर जोजी, जर्सी मेंस वूलेन वी नेक ओजी, शर्ट मैंस अंगोला ड्रैब पी डब्ल्यू मोड पैट-2012, सॉक्स मेंस वूल डार्क ओजी 2012, क्लॉथ पीवीडीडी ओजी (3.10 मीटर) हैं। ये उत्पाद अलग-अलग कीमत पर उपलब्ध हैं।