फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Exhibition of books made for state colleges

राजकीय कॉलेजों के लिए लगाई पुस्तकों की प्रदर्शनी

Wed, 08 Apr 2015 09:06 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 08 Apr 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of books made for state colleges
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय कॉलेजों में पाठ्य पुस्तकों का निर्धारण करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकाशकों के पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एसबीपीडी प्रकाशन आगरा और नगीन प्रकाशन मेरठ की विभिन्न विषयों की किताबें शिक्षकों के दर्शनार्थ स्टाल में रखी गईं, जिसके उद्घाटन की औपचारिकता सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने फीता काटकर निभाई। इसके बाद उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी वीके पटेल, सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा, डीआईओएस राकेश कुमार आदि के साथ स्टालों का निरीक्षण किया। चूंकि बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य चल रहा है, इसलिए गिने-चुने शिक्षक और प्रधानाचार्य ही पुस्तकों को देखने के लिए आ सके।
विज्ञापन

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह एक सप्ताह में पुस्तकों का चयनकर सूची कार्यालय को उपलब्ध करा दें, ताकि सूची परियोजना कार्यालय उपलब्ध कराई जा सके। ज्ञानेश वाजपेयी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी केके मिश्रा ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केएस शुक्ला, कुसुम लता सारस्वत, बालकराम राठौर, अवधेश सिंह, विद्यावती, वीना अरोरा, प्रदीप मिश्रा, राम गोपाल कंचन, मधु मिश्रा, अंशु सक्सेना, रीता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed