फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Evaluation today , three Centers preparations

मूल्यांकन आज से, तीनों केंद्रों पर तैयारियां पूरी

Sun, 29 Mar 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Evaluation today , three Centers preparations
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार से शुरू हो रहा है। जिले में इंटर का मूल्यांकन करने के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज तथा हाई स्कूूल मूल्यांकन के लिए इस्लामिया इंटर कॉलेज और एबी रिच इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। तीनों केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल आने शुरू हो गए हैं। इस बार इंटर के मूल्यांकन केंद्र पर चार लाख से अधिक कापियां आने से उप नियंत्रक के माथे पर बल पड़े हुए हैं। इससे पहले जब दो लाख के आसपास कापियां आती थीं, उनका मूल्यांकन कराने में ही काफी पापड़ बेलने पड़ते थे, अब तो दो गुनी कापियां अधिक आ रही हैं। इधर, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा, माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट और माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने मूल्यांकन बहिष्कार की धमकी दी हुई है। इससे मूल्यांकन कार्य और प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक महासभा की रविवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मानदेय के नाम पर शिक्षकों की उपेक्षा की है। मूल्यांकन विरोध इसी वादा खिलाफी का नतीजा है। बैठक में जिलाध्यक्ष हरीशंकर सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, पांडेय गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पांडेय ने प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वह विभागीय दबाव में आकर शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए जबरदस्ती कार्यमुक्त न करें। प्रधानाचार्य भी शिक्षक संगठन के अंग हैं, इसलिए वह स्वयं को अलग नहीं समझें और मूल्यांकन बहिष्कार में साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘हम तो सभी का स्वागत करेंगे’
तीनों मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों का कहना है कि उन्होंने पीसीएस परीक्षा के बावजूद मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली है। कापियों के बंडल आ चुके हैं, जो रह गए हैं, वह भी सुबह तक पहुंच जाने की उम्मीद है। उनकी तैयारी पूरी है। जो शिक्षक आएंगे, उनका स्वागत है, जो बहिष्कार करेंगे, उन्हें विभाग समझेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed