फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Evaluation on two centers Initially , the center closed

दो केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू, एक केंद्र बंद

Fri, 03 Apr 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Evaluation on two centers Initially , the center closed
बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार चौथे दिन से कमजोर पड़ना शुरू हो गया है। हालांकि अभी भी हाईस्कूल के एक केंद्र पर मूल्यांकन शुरू नहीं हो सका है, लेकिन हाईस्कूल के एक और इंटर के मूल्यांकन केंद्र पर पुलिस की सख्ती के आगे आंदोलनकारी शिक्षक टिक नहीं सके। उन्हें कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बाद में इन्हीं दोनों केंद्रों पर दोपहर बाद मूल्यांकन शुरू हो गया। तीसरे केंद्र पर भी शुक्रवार से मूल्यांकन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा और माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के पदाधिकारियों ने रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और एबी रिच इंटर कॉलेज केंद्रों पर धावा बोला। चौथे दिन एबी रिच इंटर कॉलेज केंद्र के उप नियंत्रक आरपी राम कुछ कमजोर पड़ गए। वहां बहिष्कार कर रहे शिक्षकों के आगे उनकी नहीं चल सकी, जिस कारण इस केंद्र पर मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन

इधर, हाईस्कूल के ही दूसरे केंद्र इस्लामिया इंटर कॉलेज और इंटर के मूल्यांकन केंद्र जीआईसी में उप नियंत्रक आरिफ अली खां और रणवीर सिंह के आगे बहिष्कार कर रहे शिक्षकों की एक नहीं चली। स्थिति बिगड़ते देख दोनों उप नियंत्रकों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे मौके पर पहुंचे पुलिस ने बहिष्कार करने वाले और मूल्यांकन में खलल डालने वाले शिक्षकों को कालेज से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी के उप नियंत्रक रणवीर सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर बृहस्पतिवार को 34 टोलियों ने काम शुरू कर दिया। परीक्षकों ने सहयोग करते हुए डेढ़ हजार से भी अधिक कापियां चेक कीं। वहीं, इस्लामिया कॉलेज के उप नियंत्रक आरिफ अली खां ने बताया कि उनके केंद्र पर 13 टोलियों ने काम शुरू कर दिया है, पहले दिन 300 से अधिक कापियां जांची गईं।


पांडेय गुट जारी रखेगा बहिष्कार
पांडेय गुट के शिक्षकों ने डॉ. सुदामा प्रसाद कॉलेज में बैठक कर अभी तक के बहिष्कार आंदोलन की समीक्षा की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रांतीय नेतृत्व से दिशा निर्देश मिलने तक बहिष्कार जारी रखा जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय और संघर्ष समिति के संयोजक अनिल मालवीय ने शिक्षकों से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार जताते हुए एकता बनाए रखने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, मंत्री गौरव पांडेय, डॉ. अमीर सिंह, शेषमणि त्रिपाठी, रामशिरोमणि मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed