{"_id":"a8ce86f4b3cd12390d3fda27588e53c0","slug":"eo-has-to-rank-themselves-releve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने खुद को पद से कर लिया रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने खुद को पद से कर लिया रिलीव
पुवायां।
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार नगर पंचायत के नए ईओ मोहम्मद हनीफ बिलारी में सफाई नायक को चार्ज देकर चले आए। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
नगर पालिका परिषद बिलारी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद हनीफ का तबादला बीस फरवरी को शाहजहांपुर की नगर पंचायत खुटार को हो गया था, लेकिन पालिका प्रशासन ने उन्हें रिलीव नहीं किया। जबकि वह बार-बार रिलीव करने के लिए गुहार लगाते रहे। आखिर उनकी हिम्मत जवाब दे गई। लिहाजा उन्होंने अपना चार्ज बिलारी के सफाई निरीक्षक को सौंप दिया और 30 मार्च को खुटार में ईओ का पदभार ग्रहण कर लिया।
सफाई नायक को चार्ज देकर खुद ही रिलीव हो जाने के मामले को मुरादाबाद के जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जानकारी शासन को दी है। मुरादाबाद के एडीएम प्रशासन महेंद्र वर्मा ने बताया कि जानकारी शासन को भेज दी गई है। बता दें कि अधिशासी अधिकारी बिलारी से अपना ट्रांसफर कराने की कोशिश अरसे से कर रहे थे। इस संबंध में ईओ मोहम्मद हनीफ का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था।