{"_id":"57c874114f1c1b82042cb4bb","slug":"encrochment-remove","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी-जिला पंचायत भवन रोड पर अतिक्रमण हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी-जिला पंचायत भवन रोड पर अतिक्रमण हटा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कचहरी-जिला पंचायत भवन रोड पर अतिक्रमण हटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व समाज हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जिस अतिक्रमण को हटवाने की मांग पर कलक्ट्रेट परिसर में तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे, उस पर बृहस्पतिवार को पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका की टीमें साझे तौर पर एक्शन में आईं। दोपहर करीब 12 से अपराह्न तीन बजे तक अभियान चलाकर एसपी आफिस के सामने कचहरी-जिला पंचायत भवन रोड पर जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाया। यहां दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर सड़क वाले भूभाग पर भी कब्जा कर रखा था।
इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दूबे ने कलक्ट्रेट पर जूस पिलाकर सर्व समाज हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो. नबी को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराया। फिर सिटी मजिस्ट्रेट सीओ सिटी अवनिश्वर चंद्र श्रीवास्तव और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया तो सबसे पहले मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सरदार जसविंदर सिंह ने अपना अतिक्रमण तुड़वाया। फिर फोटो स्टेट और होटलों द्वारा कब्जाए गए भूभाग पर से अतिक्रमण पर जेसीबी गरजी। इस दौरान मोर्चा की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, अश्विनी कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, मो. मुनीर आदि मौजूद थे।