{"_id":"5deaa1f78ebc3e1b904a75b0","slug":"encroachment-shahjahanpur-news-bly3870406117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथौड़ा चौराहे के अतिक्रमण पर गर्जी निगम की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथौड़ा चौराहे के अतिक्रमण पर गर्जी निगम की जेसीबी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरूआत लोदीपुर से हथौड़ा चौराहे रोड से ही हुई। सड़क के दोनों रखे खोखे और निर्माण को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया गया। वहीं जेसीबी चलने से घबराए लोगों ने खुद ही अपना कब्जा छोड़ना शुरू कर दिया है। जिससे नगर निगम के अधिकारियों को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। इसके बाद जेसीबी मशीन हथौड़ा चौराहे पर पहुंची। जहां सबसे पहले अटसलिया फाटक की ओर जाने वाले मार्ग से खोखों को हटवाया गया, फिर मोहम्मदी रोड और उसके बाद रेती रोड के अतिक्रमण पर जेसीबी चली। सुबह 11 बजे शुरू हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान दोपहर तीन बजे के बाद बंद हुआ, इस बीच चौराहे को चारों ओर से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया।
अतिक्रमण हटवा रहे नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र सिसोदिया ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा। हथौड़ा चौराहे से अटसलिया फाटक, लोदीपुर और रेती रोड पर भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जिसके लिए दुकानदारों को खुद ही कब्जा छोड़ने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।
बेघर हो गए चौराहे के पास झुग्गी झोपड़ी डालकर रहने वाले
हथौड़ा चौराहे से लोदीपुर वाली रोड पर कंजड़ जाति के लोग झुग्गी झोपड़ी डालकर रहने लगे थे। जिन्हें अतिक्रमण के दौरान उजाड़ दिया गया। इससे वह सब बेघर हो गए। इनके साथ ही चौराहे के आसपास दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले भी बेरोजगार हो गए, अब उन्हें अपना कोई और ठिकाना ढूंढना होगा। जिसके लिए निगम की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है, जिसके लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है। जिसके लिए पहले ही लोगों को निर्देशित कर दिया गया था। अभियान के दौरान जो लोग बेघर और बेरोजगार हो रहे हैं। उनको जगह देने के लिए विचार किया जाएगा। - विद्याशंकर सिंह, नगर आयुक्त शाहजहांपुर।