फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachment

अतिक्रमण कर नाली के आगे मकान बनाया, निगम टीम ने जेसीबी से ढहाया

Tue, 26 Nov 2019 07:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Encroachment
शाहजहांपुर। आवास विकास मोड़ से लाल इमली चौराहा की ओर जाने वाली रोड पर लोगों ने नाली के आगे तक मकान बना लिए थे। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को नगर निगम की जेसीबी मशीन से अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों की दीवार ढहा दी। इस बीच कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम की टीम ने कुछ नहीं सुना और अतिक्रमण गिरा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को आवास विकास मोड़ से लाल इमली चौराहे की ओर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रवर्तन दल सुबह 11 बजे आवास विकास मोड़ पर पहुंच गया। निगम की जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली भी पहुंच गई। प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया के निर्देश पर आवास विकास मोड़ पर नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाने को जेसीबी मशीन चलना शुरू हुई। नाली के आगे नींव भरकर बनाए गए मकानों के चबूतरे को तोड़ते हुए जेसीबी आगे बढ़ी। इस बीच एक मकान की पूरी दीवार को जेसीबी से गिरा दिया गया। कुछ आगे बढ़ने पर एक घर के आगे चबूतरे की सीढ़ियों को तोड़े जाने और निकालने का रास्ता न छोड़ने पर महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया। सड़क के किनारे नाली को खोद कर चौड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटने पर बंद कराया पानी का बहाव
- अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जेसीबी मशीन चलने पर घरों के बाहर पड़ी पाइप लाइन भी टूट गई। जिसकी वजह से पानी बहने लगा। जिसको देख प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने तुरंत निगम से प्लंबर को बुलाकर पानी का बहाव बंद कराया। इसके बाद भी कई जगह पाइप लाइन टूटी पड़ी रही। जिसके कारण पानी व्यर्थ बहता रहा। जिसको बाद में लोगों ने खुद ही बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आई पुलिस फोर्स, प्रवर्तन दल ने खुद संभाला मोर्चा
- अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध और नोकझोंक की आशंका के चलते पुलिस फोर्स भी साथ रहती है। लेकिन सोमवार को पुलिस का एक भी कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के दौरान नहीं पहुंचा। अतिक्रमण हटवाने के लिए बनाए गए रिटायर सैनिकों के प्रवर्तन दल ने सुरक्षा और ट्रैफिक भी संभाला। सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह ने अतिक्रमण विरोधी अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed