फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   enchroachment

अतिक्रमण हटाने पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों से नोकझोंक

Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
enchroachment
तिलहर में हाईवे पर अवैध निर्माण हटाने पहुंचे एनएचएआई के अधिकारियों और अवैध निर्माणकर्ताओं के बी - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। एनएचएआई सीमा क्षेत्र में अवैध निर्माण को हटाने के नोटिस देने के बाद भी निर्माण न हटाने पर अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। इसे लेकर भवन स्वामी और एनएचएआई अधिकारी के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहल्ला पचासा के सामने लगभग एक दर्जन लोगों को एनएचएआई की ओर से अतिक्रमण हटा लिए जाने को नोटिस भेजा गया था। इसकी समय सीमा 27 सितंबर दर्शाई गई है। शनिवार को एनएचएआई के साइट इंजीनियर आकाश दीक्षित अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंच गए। इस दौरान वीर बहादुर सिंह और अन्य लोगों ने कहा कि जब नोटिस का जवाब देने का समय 27 सितंबर है तो इससे पहले अतिक्रमण हटाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

साइट इंजीनियर आकाश दीक्षित ने कहा कि किसी का पक्ष लेने का उनका कोई मतलब नहीं है। वह एनएचएआई के निर्देशों का पालन करते हुए संस्था की जमीन को खाली कराने के लिए आए हैं। विरोध को देखते हुए साइट इंजीनियर आकाश दीक्षित 27 सितंबर तक कार्यालय आकर अपना पक्ष रखने का निर्देश देकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed