फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees picket... 72 villages lost electricity

Shahjahanpur News: कर्मचारियों का धरना...72 गावों की बिजली गई

Sat, 04 Feb 2023 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Employees picket... 72 villages lost electricity
शाहजहांपुर। बकाया वेतन के भुगतान और ईपीएफ की धनराशि खातों में नहीं भेजे जाने केे विरोध में विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया। इससे 72 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता भी बेनतीजा साबित हुई।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार के अलावा मौसम का असर भी बिजली आपूर्ति पर पड़ा। रात में बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रही लेकिन सुबह छह बजे से कोहरा घना हुआ तो हाईटेंशन लाइनों पर नमी आने लगी। शहर के हथौड़ा बिजली उपकेेंद्र से निकली रेती फीडर की लाइन के भीगे तार ऊपर से झूल रही पेड़ की डाल से टकराकर आपस में संपर्क में आए। कई जगह धमाके के साथ जंपर जल गए और इंसुलेटर भी पिघल गए। क्षेत्र के लोगों ने उपकेंद्र केेेे सब स्टेंशन ऑपरेटर को सूचना दी लेकिन संविदा कर्मचारी लाइन फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंचे। उधर जमौर फीडर की 11 केवी लाइन के तार टूटने से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने जलालाबाद में कई फीडर चार घंटे तक, अल्हागंज में तीन घंटे, कलान में चार घंटे, तिलहर में दो घंटे और निगोही में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने का दावा किया। यह सभी खराबियां विभागीय लाइन मैन के स्तर से ठीक कराई जा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार के दौरान अधीक्षण अभियंता पीतम सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर मध्यांचल इकाई के अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना, मंडल अध्यक्ष अशोक पाल, जिलाध्यक्ष मुनीश पाल आदि पदाधिकारियों समेत सभी वितरण खंडों के एक्सईएन और नियोक्ता कंपनी के प्रबंधक प्रवीन सिंह भी मौजूद रहे।
वार्ता में वेतन भुगतान को नियोक्ता कंपनी के प्रबंधक ने सात फरवरी तक समय मांगा, लेकिन पदाधिकारियों ने लिखित समझौते की शर्तों का पालन नहीं किए जाने के कारण तब तक कार्य बहिष्कार पर डटे रहने का एलान कर दिया और वार्ता छोड़कर बाहर धरना स्थल पर आ गए। धरना में रतन लाल, अमर सक्सेना, रमेश चंद्र, शिवकुमार वर्मा, चंदन, अजय पाल, सुरेंद्र मौर्य, मो. रफी, दीपक श्रीवास्तव, राजकमल पाल, अरविंद कुमार, राजीव गौतम आदि शामिल रहे।

ग्रामीणों ने फोन किया तो अधिकारी बोले कि हड़ताल पर हैं कर्मी
जैतीपुर। जैतीपुर बिजली उपकेंद्र से मरुआझाला फीडर के अंतर्गत आने वाले करीब 72 गांवों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद जैतीपुर के पास लाइन में फाल्ट आ जाने के बाद बिजली की सप्लाई नहीं हुई। देर शाम तक बिजली न आने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को फोन लगाने शुरू किए तो पता चला कि संविदाकर्मी हड़ताल पर चल रहे हैं। इस वजह से लाइन फाल्ट सही नहीं हो सका। ग्रामीण रमेश गुप्ता, सोहनलाल, अरविंद, रामकुमार, सर्वेश, वीरेंद्र, मुकेश आदि ने लाइन सही कराने की मांग की है। वहीं जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं। वे हड़ताल खत्म कर काम शुरू करते हैं तो लाइन सही करा दी जाएगी वरना सरकारी कर्मचारी के आने पर फाल्ट दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed