फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Eligible ration card will not be missing'

‘राशन कार्ड से पात्र वंचित नहीं रहेंगे’

Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
'Eligible ration card will not be missing'
‘राशन कार्ड से पात्र वंचित नहीं रहेंगे’ - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र में रहने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा। जांच कराकर उन्हें राशन कार्ड मुहैया कराया जाएगा। 
विज्ञापन

डीएम नगर के स्वामी धर्मदेव इंटर कालेज में विधायक राजेश यादव की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आयोजित शिविर में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार गरीबों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना के तहत तमाम गरीब परिवारों के घरों में चूल्हा जलाने का काम किया है। बोलीं: शहरी क्षेत्र में 60 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 70 प्रतिशत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनेंगे। जिसकी जांच के लिए नगर में 40 लेखपालों को लगाया गया है, जो 25 अगस्त तक जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे। 
विज्ञापन

उन्होंने विधायक राजेश यादव और एमएलसी अमित यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश का पहला ऐसा समारोह है जिसमें एक साथ सैकड़ों लोगों के राशन कार्ड बनेंगे। इस दौरान विधायक राजेश यादव ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त कर अफसोस जताया कि जिस तरह से आप लोगों ने मेरे बुलाने पर आए, लेकिन आवेदन अधिक होने के कारण तिथि आगे बढ़ाना पड़ रही है, लेकिन यह तय है कि सभी के राशन कार्ड बनेंगे। एमएलसी अमित यादव ने कहा कि सरकार की योजनाएं अभी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जनता के लिए जो योजनाएं हैं वह सब जनता तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी किसी से भी योजना के नाम पर पैसा मांगता है, तब उसकी सीधी शिकायत करें तब उस अधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा। इससे पूर्व एमएलसी अमित यादव ने डीएम को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार विनय त्रिवेदी, हरिशंकर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, डा. असद कलीमी, पुनीत गुप्ता, अरविंद सिंह चौहान, सगीर खान, राजेश कश्यप, अजीम बेग, शाहनबाज खान, राजेंद्र यादव, नीरू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन सुरेश चंद्र मिश्रा व नरेश पाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 को समाज कल्याण विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद
एमएलसी अमित यादव ने बताया कि 25 अगस्त तक जांच पूरी हो जाएगी, तब कैंप लगाया जाएगा। इसमें समाज कल्याण के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन का भी कार्य होगा, जिसकी ऑनलाइन फीडिंग कैंप में नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed