फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elephant-horse sedan, Jai Kanhaiyalal Ki

हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की

Mon, 14 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Elephant-horse sedan, Jai Kanhaiyalal Ki
जन्माष्टमी - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
स्वतंत्रता दिवस और भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक ही दिन पड़ने से शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच जन्माष्टमी मनाई गई। राधा-कृष्ण और गोपियों के स्वरूपों का पूजन किया गया। 
विज्ञापन

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण के स्वरूपों की झांकी का प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने पूजन किया। कार्यक्रम में कृष्ण जन्मोत्सव, कारागार, कालिया मर्दन, रासलीला, मटकी फोड़ने, गोवर्धन, कृष्ण सुदामा, मीरा-श्याम की झांकियां विशेष रूप से सराही र्गईं। नन्हे-मुन्नों ने भजनों पर नृत्य करके तालियां बटोरीं। वीडीएफ कांवेंट को रंग-बिरंगी झंडियों से सजाया गया था। प्रधानाचार्य प्रीति आनंद ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला और राधा-कृष्ण की झांकी का पूजन किया। यूरो किड्स इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे-मुन्नों को राधा-कृष्ण, गोपियों के रूप में सजाकर प्रस्तुत किया गया। प्रबंधक राहुल गुप्ता और प्रधानाचार्य वृद्धि गुप्ता ने भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। डोरेमोंस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सज-धज कर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर भजनों पर बच्चों ने नृत्य भी किया।
विज्ञापन

सिटी पब्लिक स्कूल में बच्चों की राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. रागिनी सिंह ने भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। आकांक्षा हाईस्कूल में भी आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बच्चों ने मटकी फोड़ कर भजनों पर डांस किया। प्रबंधक उर्मिला सक्सेना और प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। ग्रीन वैली कांवेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों ने माखन चोरी और मटकी फोड़ लीलाओं का मंचन किया। माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बच्चे घरों से ही राधा-कृष्ण के रूप में सजकर आए थे। इस अवसर पर स्कूल के कानूनी सलाहकार नील जौहरी ने बच्चों को उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। नगर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने राधा-कृष्ण, मीराबाई, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस, लालबहादुर शास्त्री, मदर टेरेसा आदि का रूप धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों की वेशभूषा को खूब सराहा गया। कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने देशभक्ति थीम पर भाषण, गीत, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल, सह डॉयरेक्टर रचित अग्रवाल, प्रधानाचार्या एएन शर्मा ने बच्चों को देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले देशभक्तों और जनमाष्टमी के महत्व के बारे में जानकारी दी।


गोरक्षकों ने मनाई हलधर जयंती
शाहजहांपुर। गोरक्षा के लिए बने संगठनों की ओर से लाला तेली बजरिया स्थित शिव मंदिर में हलधर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना ने हलधर भगवान के स्वरूप का पूजन कर गोवंश का संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा, कृष्ण केशव शुक्ला, अजीत मिश्रा, सुमित मिश्रा, प्रेमवती मिश्रा, पूजा पांडेय, प्रमिला अग्रवाल, नेहा मिश्रा, पद्मा पांडेय, रामरक्ष पाल, कवीश कृष्ण, शशि सक्सेना, राजेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed