जीएसटी के रिटर्न से इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के विक्रेता कारोबार में गुड्स सर्विस टैक्स से जुड़ी व्यवहारिक दिक्कतों को लेकर बेहद परेशान हैं। इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन की शनिवार को बहादुरगंज में हुई बैठक में व्यापारियों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर भी वर्ष में कई रिटर्न दाखिल करने से छूट के मुद्दे पर कोई आश्वासन नहीं मिल रहा। इस संबंध में अधिकारियों से मिलकर उन्हें ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज टंडन ने कहा कि कारोबार के लिहाज से त्यौहारी सीजन बहुत महत्व रखता है, लेकिन अब तक न तो इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों पर जीएसटी की दरें घटाई गईं और न ही वर्ष में सीमित रिटर्न दाखिल करने की छूट दी गई। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी इस बाबत शासन से कोई गाइड लाइन नहीं मिलने की बात करके अपने स्तर से राहत देने को तैयार नहीं है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि/ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने आश्वस्त किया कि जीएसटी की कठिनाइयों से त्यौहारी बिक्री को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि/ महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजा जाएगा। बैठक में विनोद सक्सेना, अंकुर मिश्रा, मनोज सक्सेना, जितेंद्र सिंह, राजीव ग्रोवर, आशीष मेहरोत्रा, हिमांशु गुप्ता, अतीक अहमद, विवेक टंडन, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।