फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   electricity problem

किसानों ने अधिकारियों को दो घंटे तक धूप में बैठाया

Sat, 03 Jul 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
electricity problem
पुवायां (शाहजहांपुर)। अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों ने शुक्रवार को भाकियू के नेतृत्व में रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एक्सईएन, एसडीओ और जेई को सुबह करीब 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अपने साथ धूप में बैठाए रखा।
विज्ञापन

लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान टाह, उदरा और सिकलापुर फीडर से जुड़े कई गांवों के किसान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र पर एकत्र हुए और बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर जेई रामअवतार शर्मा मौके पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें भी अपने साथ धरनास्थल पर बैठा लिया। किसानों ने मांग रखी कि एक्सईएन मौके पर आकर उनकी समस्या को सुने और उसका निदान कराएं।
विज्ञापन

जेई की सूचना पर दोपहर बाद एसडीओ पूरन सिंह और एक्सईएन खालिद सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। इस पर किसानों ने उन्हें भी धरनास्थल पर धूप में बैठा लिया और बताया कि निजी नलकूपों की लाइन पर चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। इससे धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने कहा कि नलकूप लाइन पर 18 घंटे बिजली देने के साथ ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से निजात दिलाई जाए। इसके अलावा खुटार की 33 केवीए बिजली लाइन अलग की जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नही हुई तो सात जुलाई को बिजली उपकेंद्र के सामने शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ने मौके से ही उच्चाधिकारियों को फोन कर मामले से अवगत कराया और किसानों को भरोसा दिया कि बिजली सप्लाई में तत्काल सुधार किया जाएगा। ट्रांसफार्मर की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। 15 दिन में दूसरा ट्रांसफार्मर लग जाएगा। इसके बाद समस्या का पूर्ण समाधान हो जाएगा। किसानों की शिकायत पर एक्सईएन ने जेई को जर्जर लाइनें बदलवाने के निर्देश भी दिए।
धरना प्रदर्शन के दौरान मंदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, कस्तूरी शर्मा, हरनेक सिंह, गुरजीत सिंह, जगवंत सिंह, गुरमेज सिंह, गुरमीत सिंह सहित काफी संख्या में प्रधान और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
किसानों के लिए पानी की बोतलें लेकर पहुंचे एक्सईएन
जेई रामऔतार शर्मा के किसानों के साथ धरने पर बैठे होने और किसी भी समय उग्र होने की सूचना पर एक्सईएन अपने साथ पानी की बोतलें लेकर पहुंचे और किसानों को भीषण गर्मी का हवाला देते हुए पानी पीने की अपील की। एक्सईएन ने कहा कि पहले सभी लोग पानी पी लें, बाद में वार्ता करेंगे, लेकिन किसानों ने समस्या का समाधान होने तक पानी लेने से मना कर दिया।
पुवायां में बिजली कटौती से लोग परेशान
पुवायां। पुवायां नगर और देहात क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोग त्रस्त हैं। हाल यह है कि बिजली की सप्लाई कुछ देर चलने के बाद ट्रिप हो जाती है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का घरों के अंदर रहना मुश्किल हो रहा है। रात में भी कई बार बिजली काट दी जाती है। शिकायतों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोग नाराज हैं और कभी भी आंदोलन कर सकते हैं। संवाद
नरौठा में रखा गया ट्रांसफार्मर दो दिन बाद ही हो गया खराब
साढ़े तीन सौ घरों को होती है बिजली सप्लाई, लोग परेशान
पुवायां। खुटार के गांव नरौठा देवीदास में रखा गया ट्रांसफार्मर दो दिन बाद ही फुंक गया। इससे लोग बेहद परेशान हैं।
गांव नरौठा देवीदास के राम मुनेश, रामनिवास, राकेश राठौर, हनीफ, राजपाल आदि ने बताया कि गांव में रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। कई बार कहने के बाद 28 जून को ट्रांसफार्मर बदला गया। 30 जून को ट्रांसफार्मर फिर खराब हो गया। 64 केवीए के ट्रांसफार्मर से गांव के करीब 350 कनेक्शन जुड़े हुए हैं। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर कुछ ही दिन में खराब हो जाता है। बिजली विभाग के अधिकारी ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर रखने को तैयार नहीं हैं।

प्रधान ऋषि कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर एक महीने में चार बार खराब हो चुका है। जब तक ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं रखा जाएगा, तब तक समस्या का समाधान नहीं हो सकेगा। ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव के लोग भीषण गर्मी में बेहद परेशान हैं। बिजली विभाग के अधिकारी ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed