फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elections: last day of filing candidacy papers 468

पंचायत चुनाव: आखिरी दिन दाखिल हुए उम्मीदवारी के 468 पर्चे

Sat, 10 Oct 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 10 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Elections: last day of filing candidacy papers 468
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए शनिवार को आखिरी दिन 468 प्रत्याशियों ने जलालाबाद तहसील के अंतर्गत जिला पंचायत के नौ वार्डों और बीडीसी की 251 सीटों के लिए नामांकन कराया। इन्हें मिलाकर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत समितियों के 260 सदस्य पदों के लिए कुल 1791 प्रत्याशी उभरकर सामने आए हैं। नामांकन कराने वालों में कई पार्टी समर्थित प्रत्याशी भी समर्थकों का जुलूस लेकर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। आज दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच का काम बुधवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

चौथे चरण के नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट के आरओ कक्ष में जिला पंचायत के जलालाबाद, कलान और मिर्जापुर विकास खंड से संबद्ध तीन-तीन वार्डों के लिए 142 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल किए थे। इसी तरह तीनों विकास खंडों में बीडीसी सदस्य पद के लिए 1181 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे। शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत वार्डों के लिए 58 और बीडीसी सदस्य पद के 410 नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन



बुधवार से शुरू होगी नामांकन पत्रों की जांच
एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने बताया कि अंतिम चरण के चुनाव के लिए जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम बुधवार को सुबह आठ बजे से आरंभ होकर बृहस्पतिवार को कार्य की समाप्ति तक जारी रहेेगा। शुक्रवार 16 अक्तूबर को अपरान्ह तीन बजे तक प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे और इसके तत्काल बाद उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इन प्रत्याशियों के भाग्य का निर्धारण 29 अक्तूबर को होने वाले मतदान के नतीजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पंचायत के वार्ड वार नामांकन: एक नजर
------------------------------------------
   स्थान                 वार्ड           नामांकन
0 कलान प्रथम           26              06
0 कलान द्वितीय          27              05
0 कलान तृतीय          28               07
0 मिर्जापुर प्रथम          29              07
0 मिर्जापुर द्वितीय         30              08
0 मिर्जापुर तृतीय          31              04
0 जलालाबाद प्रथम       32              08
0 जलालाबाद द्वितीय      33              08
0 जलालाबाद तृतीय       34              05


बीडीसी के ब्लॉक वार नामांकन: एक नजर  
------------------------------------------
   ब्लॉक          कुल पद         नामांकन
0 जलालाबाद       95              123
0 मिर्जापुर           73              127
0 कलान            83              160



चर्चा में रहा इन सभी का नामांकन
नामांकन के आखिरी दौर में जिला पंचायत सदस्य पद के तमाम दावेदार कलक्ट्रेट पहुंचे। इनमें से सपा नेता विजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला बाबू की पुत्रवधू और इसी पार्टी के युवा नेता आयुष कुमार सिंह विभू की पत्नी प्रिंयका, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सपा की ओर से जेल विजिटर बनाए गए रामवीर सिंह सोमवंशी की पत्नी प्रीति और जलालाबाद क्षेत्र की जरीना व फातिमा की उम्मीदवारी चर्चा में रही। इन सभी ने मिर्जापुर द्वितीय वार्ड 30 से पर्चे जमा किए। कलान द्वितीय वार्ड 27 से रेखा राठौर का नामांकन कराने के लिए जलालाबाद के बसपा विधायक नीरज मौर्य, संजीव राठौर आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। जलालाबाद क्षेत्र के अच्छू प्रधान, रामपाल सिंह कश्यप, तैयब अली आदि ने जरीना और फातिमा का नामांकन कराया। जलालाबाद प्रथम वार्ड 32 से नामांकन कराने के लिए रूबी यादव व द्रौपदी और हाजिरा व सोनिया जोड़े बनाकर एक साथ आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed