फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   election result of delhi

दिल्ली की जीत का जिले में जश्न

Wed, 11 Feb 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 11 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
election result of delhi
 दिल्ली में आम आदमी पार्टी ‘आप’ को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जिले में जमकर मनाई। लोकसभा चुनाव के बाद से शांत पड़े ‘आप’ कार्यकर्ताओं में दिल्ली की जीत जोश भर गई, जिससे कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मंगलवार को देखा गया।
विज्ञापन

‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस के रूप में टाउनहॉल पहुंच कर शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इससे पहले कार्यकर्ताओं की एक बैठक लोहिया कालोनी स्थित पार्टी के संस्थापक सदस्य कीर्तिमान ‘च्यवन’ के आवास पर हुई। इस दौरान च्यवन ने कहा कि लोकतंत्र पर तानाशाही और फासीवाद हावी होने पर दिल्ली की जनता ने करारा जवाब दिया। जिला सचिव अपूर्व अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की जीत कांग्रेस के विरोध की वजह से हुई, उसका अपना चेहरा नहीं है। जश्न मनाने वाले कार्यकर्ताओं में आफताब सिद्दीकी, संजीव गुप्ता,  जेबी सिंह, दिनेश दीक्षित, डॉ. प्रिया अवस्थी, डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अन्य संगठनों ने भी जताई खुशी
आम आदमी संस्था ‘आस’ के पदाधिकारियों ने ‘आप’ की जीत पर खुशी जताई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा, महामंत्री मिर्जा मुजफ्फर बेग, मीडिया प्रभारी, महेंद्र चावला, ईशाक रजा कादरी, मुमताज खां, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं शोषित समाज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इसहाक मोहम्मद, भगवंत राम, जिलाध्यक्ष कालूराम, महामंत्री बन्ने मियां, लुकमानद्दीन आदि मौजूद रहे। उधर, अनुसूचित जाति जन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरीनंदन स्वरूप एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘आप’ कार्यकर्ताओं ने बांटे फूल
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक काशीनाथ दीक्षित के साथ  अजय शर्मा, राजेंद्र सिंह, असद उल्ला खां, देवेंद्र गुप्ता, प्रशांत,  आफताब, अमित वर्मा, कृपाशंकर अवस्थी, मनोज पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने बाजारों में जाकर दुकानदारों और आम लोगों को फूल भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed