फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Election of the Board of Trade Khutar Sthigit

खुटार व्यापार मंडल का चुनाव स्थिगित

Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 खुटार में नगर उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव प्रत्याशियों के नामांकन खारिज करते हुए स्थिगित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने प्रत्याशियाें के अपने प्रतिष्ठानों की गलत जानकारी देने पर यह निर्णय लिया है। पुवायां के एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि खुटार में व्यापार मंडल के चुनाव के लिए पुवायां के अध्यक्ष केके लील को मुख्य चुनाव अधिकारी और तहसील अध्यक्ष मंगल मिश्रा को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। दस जून को अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर अवस्थी, अखिलेश कुमार और महामंत्री पद के लिए मनीष मिश्रा ने नामांकन कराया था। पर्चों की जांच में पता लगा कि जिन्होंने नामांकन में अपने प्रतिष्ठान दर्शाए है वो उनके नाम पर नहीं हैं। इससे चुनाव अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जिलाध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर अपना प्रतिष्ठान होना चाहिए और कम से कम तीन वर्ष पुराने व्यापार का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए व्यापारी की आयु कम से कम 35 वर्ष और महामंत्री के लिए 30 वर्ष होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में सुनील गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, धर्मपाल रैना, जसवंत सिंह, अखिलेश अग्निहोत्री आदि व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


तरुण पांडे कार्यवाहक अध्यक्ष और गुरुसेवक महामंत्री बने
 खुटार में व्यापार मंडल का चुनाव स्थगित होने के बाद जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने खुटार के व्यापारी तरुण पांडे को कार्यवाहक अध्यक्ष और गुरुसेवक सिंह को महामंत्री नियुक्त किया है। ये पदाधिकारी सिर्फ दो माह के लिए बनाए गए है। दो माह में नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed