फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   election

बंडा में 68 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर

Tue, 13 Oct 2015 11:20 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 13 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुवायां के निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार ने मतदान के दिन ड्यूटी से गायब रहने वाले 49 कर्मचारियों के खिलाफ धारा 174 आईपीसी और 134 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
निर्वाचन अधिकारी ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में पुवायां ब्लाक में नौ अक्तूबर को मतदान संपन्न करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, लेकिन कई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इन कर्मचारियों की ओर से निर्वाचन कार्य में सहयोग न कर घोर लापरवाही की गई है, जो दंडनीय अपराध है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के फोटोग्राफर शिवकुमार, डाक रनर रामऔतार, शिक्षा विभाग के कमलेशचंद्र चतुर्वेदी, ममसूद आलम, तसलीम अख्तर, गुरदीप कौर, अभय रंजन चतुर्वेदी, देवराज सिंह, प्रमोद कुमार, प्रियंका तिवारी, मंगल प्रसाद, राधाकृष्ण, मुकेश कुमार, चंद्रपाल, अशोक कुमार द्विवेदी, श्रद्धा, अभिषेक दीक्षित, सगीर खां, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, सफाई कर्मचारी राजेंद्र कुमार, नन्हेंलाल, शिवदयाल, अजीत कुमार, मुकेश कुमार राठौर, नंदकिशोर, बाल विकास विभाग के मंजूलता मिश्रा, सोमवती, मेनका देवी, मायावती, सीमा गुप्ता, मीना, बीना सिंह, सामजिक वानिकी के राजेंद्रपाल सिंह, जाकिर अली, जीएफ कालेज के परिचारक अली अहमद, रीडर अफसर अहमद, मुशरिफ अली, राजकीय महाविद्यालय तिलहर के विपिन कुमार शुक्ल, मलेरिया विभाग के प्रशांत गुप्ता, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के सुरेंद्र सक्सेना, काकोरी शहीद इंटर कालेज के प्रवक्ता पुत्तूलाल शर्मा, धनवंतरि जूनियर हाईस्कूल के लिपिक अशोक कुमार, इस्लामियां इंटर कालेज के मोहम्मद रजाखान, एसएस कालेज केे मोहम्मद एहसान, शाीलन कुमार सिंह, पीडब्लूडी के राजाराम, मदरसा रहमानियां दलेलगंज के इकबाल अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंडा में 68 कर्मचारियों
के खिलाफ एफआईआर
पुवायां। मतदान के दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर बंडा थाने में बंडा के निर्वाचन अधिकारी की ओर से 68 कर्मचारियों के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह कर्मचारी मतदान के दिन ड्यूटी  पर नहीं पहुंचे थे। इसे सरकारी कार्य में घोर लापरवाहीऌमानते हुए निर्वाचन अधिकारी ने एसपी को पत्र लिखा था। सिंधौली थाने में भी निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



खुटार में छह कर्मचारियों पर रिपोर्ट
खुटार। खुटार थाने में एसपी के आदेश पर निर्वाचन अधिकारी अवसद अली ने कबरा हुसेनपुर के शिक्षक राधेश्याम, डिमरई के शिक्षक सुधीर कुमार, शाहपुर के शिक्षक अजीत सिंह, रघुपुर सिंकुदरपुर की शिक्षक सैनी अग्रवाल, लालकेशपुर की आंगनवाड़ी कर्मचारी गीता देवी, गन्ना विकास समिति पुवायां के सचिव रामप्रसाद कुशवाहा के खिलाफ चुनाव ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed