{"_id":"614396448ebc3e7d131a4699","slug":"elecrricity-shahjahanpur-news-bly459849512","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में दिनभर गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर में दिनभर गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। यहां कस्बे में बृहस्पतिवार को लगभग आठ घंटे बिजली गुल रही, जिससे लोग परेशान रहे। सुबह को पैना विद्युत केंद्र से बिजली खराब रही। वहां से शाम को बिजली सप्लाई चालू हुई तो 133-उपकेंद्र पर फाल्ट हो गया। से बिजली चली गई।
बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 10 बजे कस्बे में अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई बार फोन करने के बाद अपराह्न तीन बजे विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि पैना उपकेंद्र पर खराबी आने से बिजली आपूर्ति बंद है। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग 4:30 बजे पैना से बिजली चालू की। तभी कस्बा स्थित 133 केवी उपकेंद्र पर जोरदार धमाके की आवाज के साथ फाल्ट हो गया, जिसके कारण दोबारा नगर की बिजली गुल हो गई, जो देर शाम तक नहीं आई। दिनभर बिजली न आने से घरों और दुकानों के इनवर्टर डाउन हो गए।
जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि यहां पर लगे 132 केवी उपकेंद्र से 133 उपकेंद्र के बीच तार टूट जाने के कारण बिजली सप्लाई बाधित है। रात नौ बजे तक आपूर्ति सुचारु होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जर्जर मशीनों और तारों को बदलने के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
अल्हागंज में दो दिन से बत्ती गुल, पानी का संकट
अल्हागंज। तेज हवा से अल्हागंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में खराबी आने और शार्ट सर्किट से ट्रॉली जलने के कारण कस्बा समेत क्षेत्र के तमाम गांवों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को ठप रही। बत्ती गुल होने की वजह से पेयजल आपूर्ति भी ठप चल रही है और लोग घरेलू कार्य के लिए पानी को तरस रहे हैं। लाइन की खराबी ठीक करके ट्रॉयल लिए जाने पर ट्रॉली में फिर धमाके के साथ धुआं निकलने लगा। ट्रॉली की मरम्मत कर दी गई है और अब लाइन पर दोबारा आए फाल्ट को ढूंढा जा रहा है। उपकेंद्र पर तैनात तकनीकी कर्मचारी सत्येंद्र कुमार ने बताया तेज हवा और बरसात की वजह से कार्य करने में बाधा आ रही है।