{"_id":"683b530aabfab6d1980ca56b","slug":"eid-ul-azha-prayers-will-be-held-at-730-am-in-badi-idgah-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-145055-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बड़ी ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बड़ी ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे होगी ईद-उल-अजहा की नमाज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईदगाह व जामा मस्जिद कमेटी की बैठक शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सात जून को ईद-उल-अजहा की नमाज के समय पर चर्चा की गई।
कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा ने ईदगाह में साफ-सफाई के लिए प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली की व्यवस्था की जाए। सड़कों की साफ-सफाई, मस्जिदों, ईदगाहों व कुर्बानीगाहों के आसपास चूने का छिड़काव कराया जाए।
कुर्बानी के जानवर लाते समय रास्ते में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। बैठक में ईदगाह गदियाना के हाफिज अनीस अत्तारी, ईदगाह कमेटी के सदर राहत अली खां, जामा मस्जिद कमेटी सदर डॉ.तारिक अली खां, आफाक अली खां, नसीम खां, मोअज्जम अली आदि मौजूद रहे।