फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eid Milan: Conveying a Message of Unity Through Embraces

ईद मिलन : गले मिलकर एकता का दिया संदेश

Mon, 23 Mar 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Eid Milan: Conveying a Message of Unity Through Embraces
ईद मिलन समारोह में गले मिलकर मुबारकबाद देते व्यापारी नेता सगीर व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप् - फोटो : स्रोत : विभाग
शाहजहांपुर। व्यापारी नेता सगीर अहमद अंसारी के आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

रविवार की रात हुए आयोजन में व्यापारियों के साथ राजनीतिक दलाें के नेता भी शामिल हुए। इस बीच ईद पर भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, शाहिद अनवर कुरैशी, राहत अली खान उर्फ कुन्नू, सुहेल बेग, कासिम रजा, राहिल अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

-----
एक-दूसरे को दी बधाई
सिंधौली। बसपा के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी के आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह गौतम ने कहा कि ईद पूरी जिंदगी को अनुशासन में रहने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर जैद मंसूरी, मोहम्मद सैफ मंसूरी, असिस्टेंट प्रोफेसर मोहम्मद नफीस, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed