फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Efforts to put Parashurampuri on the global tourism map will continue: Brajesh Pathak

परशुरामपुरी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए जारी रहेगा प्रयास: ब्रजेश पाठक

Thu, 23 Jul 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Efforts to put Parashurampuri on the global tourism map will continue: Brajesh Pathak
जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित लोग। संवाद
जलालाबाद। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और बहन-बेटियां अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परशुरामपुरी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए सरकार के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां आए उप मुख्यमंत्री भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने से गुंडे-बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। विकास के लिए सड़क और एक्सप्रेस-वे का व्यापक नेटवर्क तैयार हुआ है। आम लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी निरंतर सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की जन्मस्थली के विकास के लिए जो भी संभव होगा, किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामताल के मध्य भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। महाराष्ट्र में रहने वाला परशुरामपुरी का त्रिपाठी परिवार भी इस कार्य में सहयोग कर रहा है और जल्द ही लोगों की लंबे समय से चली आ रही यह इच्छा पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श हमें अन्याय और बुराई के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में नगर का नाम परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। अब ब्लॉक, तहसील और विधानसभा क्षेत्र का नाम भी परशुरामपुरी किए जाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने किया।
000
लोगों को खूब भाया उपमुख्यमंत्री का देशी अंदाज
जनसभा में उपमुख्यमंत्री ने मंच पर रखे डाइस को छोड़कर हाथ में माइक लिया और मंच के बीच पहुंचकर स्थानीय बोली में लोगों से संवाद शुरू किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि जब यह भगवान परशुराम की जन्मस्थली है तो पहले की सरकारों ने इसका नाम क्यों नहीं बदला। उन्होंने सपा सरकार के समय बिजली आपूर्ति का जिक्र करते हुए उसकी वर्तमान से तुलना की। साथ ही कहा कि पहले शाहजहांपुर आने पर जनरेटर का सहारा लेना होता था, लेकिन अब बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार हुआ है। उनके इस सहज अंदाज पर लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
000
51 बटुकों का पूजन करके किया सम्मानित
मिर्जापुर में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला सीधे भगवान परशुराम मंदिर पहुंचा। महंत पं. सत्यदेव पांडेय और आचार्य अखिलेश दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनसे पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भगवान परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में उपमुख्यमंत्री ने नैमिषारण्य से आए 51 बटुकों का पूजन कर उन्हें अंगवस्त्र और दक्षिणा भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, कौशल मिश्रा, प्रदीप पांडेय, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, विनीत मिश्रा, गोपाल मोहन द्विवेदी, विनोद चंद्र शर्मा, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू रहे।
000
हेलिपैड पर भाजपा नेताओं ने की अगवानी, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
मिर्जापुर। रघुवंशी पैलेस के पास मैदान पर बनाए गए हेलिपैड पर बुधवार दोपहर हेलिकाॅप्टर उतरने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ लखनऊ से आए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और विधायक हरि प्रकाश वर्मा जैसे ही बाहर निकले, वहां मौजूद भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक अरविंद सिंह, भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, आनंद मिश्रा सहित डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने फूलमालाएं पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। बाद में सलामी मंच पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
रघुवंशी पैलेस परिसर में बने हाल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उनके दौरे को देखते प्रशासन ने जलालाबाद मार्ग की गड्ढे रात में ही बजरी-कोलतार के भराव से समतल करा दिए थे। संवाद
--
उपमुख्यमंत्री को सपा युवजन सभा ने काले झंडे दिखाए
फोटो 38
शाहजहांपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन के दौरान सपा युवजन सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जलालाबाद से कोला पुल मोड़ के पास मिर्जापुर मार्ग पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश सचिव अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने के उद्देश्य से किया गया। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विपिन यादव, योगेश यादव, पवन यादव, सर्वेश यादव, सुजल मिश्र, सचिन यादव, राज गिहार आदि मौजूद रहे। संवाद

जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित लोग। संवाद

जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित लोग। संवाद

जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित लोग। संवाद

जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर में आयोजित सम्मेलन में उपस्थित लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed