फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Effigy of health Minister and CMO burnt

स्वास्थ्य मंत्री और सीएमओ का पुतला फूंका

Thu, 28 Sep 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
Effigy of health Minister and CMO burnt
- फोटो : File pic

निजी अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की मौत होने के मामलों में कोई ठोस कार्यवाही नहीं होते देख सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने लाल इमली चौराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और सीएमओे का पुतला फूंका। बाद में डीएम के नाम ज्ञापन देेकर गदियाना चुंगी के अल शिफा नर्सिंग होेम के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजे  जाने की मांग की। 

विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए संगठन के कार्यकर्ता टाउनहाल के शहीद उद्यान गेट पर जमा हुए। वहां उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और सीएमओ डॉ. आरपी रावत का पुतला तैयार किया। कार्यकर्ता पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए लाल इमली चौराहा पहुंचे और पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि अल शिफा नर्सिंग होम की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है, लेकिन प्राइवेट अस्पतालों से मोटी कमाई के कारण ऐसे मामलों में अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते। 
विज्ञापन

भाकपा नेता रामशंकर लाल ने अल शिफा के संचालक को दो हत्याओं का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पैसे के लोभ में शिशु को गर्भ में मार दिया गया और बाद में महिला को भी मरने को मजबूर कर दिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि नर्सिंग होम के दोषी स्टाफ पर जल्द कार्यवाही नहीं होने पर आंदोेलन तेज कर दिया जाएगा। प्रदर्शन मेें गीता पांडेय, विनीत श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, शकील मंसूरी, अतीक अहमद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed