फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   educational & sports

अकबर और मैना टोली रही सर्वश्रेष्ठ

Tue, 10 Feb 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
educational & sports
जीएफ कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आज समापन हो गया। रोवर्स में अकबर टोली और रेंजर्स में मैना टोली को सर्वश्रेष्ठ टोली का खिताब मिला।
विज्ञापन

अंतिम दिन रोवर्स और रेंजर्स को मैना टोली, सूरजमुखी टोली, मोर टोली और अकबर टोली में बांटकर प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनके बीच हुई रंगोली, निबंध, टेंट पिचिंग, कुकिंग आदि प्रतियोगिताओं में शिविरार्थियों बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हम सब भारतीय हैं और दुनिया की कोई ताकत हमें एकता के बंधन से अलग नहीं कर सकती। इस अवसर पर पूर्व जिला मुख्यायुक्त संतोष कुमार पांडेय, जिला गाइड कैप्टन पंकज सक्सेना, प्रशिक्षक सुमित वाजपेयी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

रोवर्स इंचार्ज डॉ. फैयाज अहमद के संचालन में हुए समापन कार्यक्रम में रेंजर्स इंचार्ज डॉ. युक्ति माथुर ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. अनवर मसूद, सैयद अनीस अहमद, डॉ. सुहेल अख्तर नकवी आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में ओमेंद्र कुमार, अजीत सिंह, विशाल मिश्रा, ज्योत्सना, पूजा, शन्नो, खैरुल उमम, दिव्या, रेहान, दिनेश आदि रोवर्स-रेंजर्स का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed