फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   educational

एसएस कॉलेज का रजत जयंती महोत्सव 25 से

Sun, 22 Feb 2015 12:15 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
लगभग पचास साल पहले तत्कालीन गृहमंत्री गुलजारी लाल नंदा ने शिक्षा की जिस पौध को रोपा था, उसे देशभर में एसएस कॉलेज के नाम से जाना जाता है। अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने के लिए इन दिनों महाविद्यालय परिसर में रात-दिन तैयारियां चल रही हैं। सात दिवसीय आयोजन में एक साथ कई मील के पत्थर स्थापित करने का तानाबाना बुना जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के दिशा-निर्देश पर प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र और मुख्य संयोजक डॉ. अनुराग अग्रवाल की टीम अतिथियों के आगमन, आवास, भोजन आदि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्राचार्य डॉ. मिश्र ने बताया कि आठ मार्च 1964 को तत्कालीन गृह मंत्री गुलजारी लाल नंदा ने स्वामी शुकदेवानंद महाराज की अध्यक्षता में एसएस कॉलेज की आधारशिला रखी थी। महाविद्यालय का स्वर्ण जयंती महोत्सव स्मरणीय रहे, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

समारोह में ख्यातिलब्ध राजनीतिज्ञों, धर्माचार्याें, शिक्षाविदों तथा अन्य बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है। साधु-संतों के आवास और भोजन की व्यवस्था प्रताप इंक्लेव स्थित जानकी इंस्टीट्यूट में, अतिविशिष्टजनों के लिए आवास और भोजन व्यवस्था महाविद्यालय के गेस्ट हाउस में की गई है। समारोह का शुभारंभ 25 फरवरी को गोरखपुर के सांसद एवं भाजपा के प्रखर वक्ता योगी आदित्यनाथ करेंगे। उद्घाटन पर मुमुक्षु आश्रम परिसर में संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं के करीब 700 छात्र-छात्राएं बरेली मोड़ से आयोजन स्थल तक यादगार मार्च पास्ट निकालेंगे और अतिथियों को सलामी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दूसरे दिन यानी 26 फरवरी से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार और एक मार्च को दीक्षांत समारोह भी होगा, जिसमें राज्यपाल रामनाइक की गरिमामयी उपस्थिति भी होगी, तीन मार्च को विधि महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण होगा। महोत्सव की पूर्णाहुति कवि सम्मेलन से की जाएगी। इस दौरान नगर के सभी धर्मों के धर्मगुरुओं का सम्मान भी किया जाएगा।

जुटेंगे कई विश्वविद्यालयों के कुलपति
एसएस कॉलेज के स्वर्ण जयंती महोत्सव में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन, वर्दमान विवि पश्चिम बंगाल की कुलपति प्रो. स्मृति सरकार, शिमला विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी, भीमराव अंबेडकर विवि आगरा के कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल, राष्ट्रीय विवि रांची के कुलपति प्रो. वीसी निर्मल, पूर्वांचल विवि जौनपुर के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल, अवध विवि फैजाबाद के कुलपति प्रो. जीसी जायसवाल, छत्रपति साहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलपति प्रो. जयंत विनायक वैशम्पायन तथा रानी दुर्गावती जबलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह को आमंत्रित किया गया है।

समारोह के ये होंगे राजनीतिक अतिथि
स्वर्ण जयंती समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पद्म विभूषण लाल कृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जल संसाधन एवं गंगा मंत्रालय की मंत्री उमा भारती, कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी, खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कपड़ा राज्यमंत्री संतोष गंगवार, भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह को आमंत्रित किया गया है।  


साधु-संतों के भी होंगे दर्शन
महोत्सव में बड़ी संख्या में जगद्गुरु शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, मानस मर्मज्ञ, यज्ञाचार्य भी आमंत्रित किए गए हैं, जिनकी उपस्थिति मात्र से शहर धन्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed