फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   educational

छात्रों ने ई-मार्केटिंग को दिए पूरे अंक

Fri, 20 Feb 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
educational
जीएफ कॉलेज के वाणिज्य संकाय में व्याख्यानमाला के अंतर्गत शुक्रवार को विद्यार्थियों ने ई-मार्केटिंग पर खुलकर चर्चा की और इसे व्यापारिक दृष्टिकोण से उपयोगी भी बताया।
विज्ञापन

बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र सूरज शर्मा ने कहा कि ई-मार्केटिंग ने बाजारवाद को बहुत मजबूत किया है। वैश्वीकरण के युग में घर बैठे देश-दुनिया के तमाम उत्पाद न सिर्फ देख सकते हैं, बल्कि बाजार से सस्ती कीमत पर उनकी खरीद भी कर सकते हैं। द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रेया पांडेय ने कहा कि ई-मार्केटिंग ने समय की बचत के साथ पैसे की भी बचत करना सिखाया है। हालांकि, अभी ऑनलाइन ग्राहकों की संख्या सीमित है, लेकिन इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है, जो बाजारवाद के लिए शुभ संकेत है। प्रथम वर्ष की छात्रा मलिका मेहरा खान ने भी ई-मार्केटिंग को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर इकरा खान, गुफराना, वासिफा, अरीबा, अमनप्रीत कौर, किश्वर हुसैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल में डॉ. नीलम टंडन, डॉ. अमरीन इकबाल और इंद्रप्रीत कौर शामिल रहीं। विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी के संचालन के हुए कार्यक्रम में डॉ. स्वप्निल यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विवेक कुमार, सचिन खन्ना, डॉ. विनीत सैनी, अनमोल सक्सेना, सैयद सहाब हुसैन, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed